फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीसी न्यूज़ डायरेक्टर 'जिम्मेदारियों से मुक्त'

Tue, 13 Nov 2012 12:12 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीसी की न्यूज़ डायरेक्टर हेलेन बोडेन और डिप्टी न्यूज़ डायरेक्टर स्टीव मिचेल को एक आंतरिक जांच पूरी होने तक अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने को कहा गया है। ये कदम बीबीसी के पूर्व प्रस्तोता जिमी सेविल पर बाल यौन शोषण के आरोपों से जुड़ी एक रिपोर्ट को प्रसारित न करने के मामले में चल रही जांच के मद्देनजर उठाया गया है। हेलेन बोडेन और स्टीव मिचेल के इस्तीफे पर अभी बीबीसी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन कुछ घंटों के भीतर इस बारे में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को बीबीसी के महानिदेशक जॉर्ज एंटविसल ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीबीसी के कार्यक्रम 'न्यूजनाइट' में चली एक रिपोर्ट में गलत जानकारी प्रसारित होने के बाद अपना छोड़ा है। इस रिपोर्ट में कंजरवेटिव पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष को बाल यौन शोषण का अभियुक्त बताया गया जो सही नहीं है।

बीबीसी की जांच
इससे पहले एंटविसल ने न्यूजनाइट में जिमी सेविल पर बाल यौन शोषण के आरोपों से जुड़ी एक रिपोर्ट प्रसारित न करने के मामले में दो जांचों के आदेश दिए थे। पिछले साल जब इस रिपोर्ट को प्रसारित न करने का फैसला किया गया था उस वक्त बोडेन बीबीसी की समाचार निदेशक थीं और एंटविसल बीबीसी विजन के निदेशक थे।
विज्ञापन


इनमें से एक जांच का नेतृत्व स्काई न्यूज के पूर्व प्रमुख निक पोलार्ड कर रहे हैं। वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि न्यूजनाइट की छह हफ्तों तक चली जांच को क्यों ताख पर रख दिया गया। बोडेन और मिचेल से पोलार्ड जांच के परिणाम आने तक अपनी सभी जिम्मेदारियां छोड़ देने को कहा गया है। सेविल की पिछले साल मौत हो गई लेकिन अब उन पर सैकड़ों बच्चों के यौन शोषण के आरोप सामने आ रहे हैं।

बीबीसी के बिजनेस संपादक रॉबर्ट पेस्टन ने खबर दी है कि बीबीसी के कार्यवाहक महानिदेशक टिम डेवी और बीबीसी ट्रस्ट के अध्यक्ष लॉर्ड पैटन ने कहा है कि बीबीसी न्यूज को प्रबंधन नियंत्रण की नई स्पष्ट रेखा की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें