अगले साल काले धन के बारे में जानकारी साझा करने वाले ऑटोमेटिक एक्सचेंज के बारे में स्विट्जरलैंड ने चेतावनी दी है। इस व्यवस्था से जुड़े समझौते पर भारत ने भी दस्तख्त किए हैं। लेकिन अगले साल लागू होने वाली इस व्यवस्था के बारे में स्विट्जरलैंड ने कहा है कि अगर जानकारी की गोपनीयता बरकरार नहीं रखी गई तो वह काले धन से जुड़ी जानकारियां साझा करना रोक सकता है।
काले धन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत स्विट्जरलैंड ने 1 जनवरी, 2017 को जानकारी साझा करने की ऑटोमेटिक एक्सचेंज व्यवस्था पर हस्ताक्षर किया था। इस व्यवस्था के तहत अगले साल की शुरुआत से भारत समेत अन्य देशों के साथ काले धन से जुड़ी सूचनाएं साझा होने लगेंगी।
स्विटजरलैंड अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मामलों के स्टेट सेक्रे ट्रिएट (एसआईफ ) ने कहा है कि घरेलू वित्तीय संस्थान पहली बार काले धन से जुड़े आंकड़े इस साल इकट्ठा कर रहे हैं। स्विस टैक्स निकाय अन्य देशों के टैक्स निकायों से 2018 में ये सूचनाएं साझा करेंगे। लेकिन सहयोगी देशों को इन सूचनाओं की गोपनीयता बरकरार रखनी होगी। नहीं तो सूचनाएं साझा नहीं की जाएंगी।