स्पेन के पश्चिमोत्तर जंगल में लगी भीषण आग पुर्तगाल के मध्य तक पहुंच गई। जिसके कारण बीते 24 घंटों में स्पेन 3 और पुर्तगाल में 27 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मियों ने सोमवार को कहा कि, स्पेन में आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आग इतनी फैल गई कि तूफान ओफेलिया के कारण यह और भी फैलती गई।
पुर्तगाल में प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने आपातकाल की स्थिति घोषणा कर दी। क्योंकि आग पर काबू पाने के लिए चार हजार से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। आग बुझाने के लिये कई दमकल कड़ी मशक्कत में लगे हुए हैं।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा 27 मौतों की पुष्टि की गई है। यदि पिछले कुछ माह में देखा जाए तो पता चलता है कि बीते चार महीने में देश के इतिहास में सबसे घातक आग से 64 लोगों की मौत हुई और 17 जून को 250 से अधिक लोग घायल ऐसे ही हादसे में घायल हो गए थे। स्पेनिश गृह मंत्री जुआन इग्नासियों जोडो ने ट्वीट कर कहा कि ‘गैलेशिया में आग हादसे के संबंध में कई लोगों की पहचान कर ली गई है।
गैलिशिया की प्रांतीय सरकार के प्रमुख नुनेज फीजू ने आरोप लगाया कि आग की घटनाओं के लिये आगजनी करने वाले जिम्मेदार हैं, जो जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।’ उन्होंने कहा कि दमकल के साथ सैनिक और स्थानीय लोग भी आग की लपटों से जूझ रहे थे।