यूरोपीय संघ (ईयू) ने एपल को मंगलवार को आदेश दिया है कि वह आयरलैंड को रिकॉर्ड 13 अरब डॉलर के टैक्स का भुगतान करे। ईयू ने कहा कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा किए गए सौदे में लगभग कोई टैक्स न चुकाने की बात अवैध थी। अभी हाल ही में आए ऐसे कई आदेशों से अमेरिका नाराज है। दूसरी तरफ, ब्रसेल्स ने कहा है कि विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनी ने कुल मिलाकर आयरलैंड के साथ किए करारों के तहत अपने लाभों पर कर चुकाने से बचती रही।
एपल और आयरलैंड की सरकार ने तुरंत कहा कि वे यूरोपियन कमीशन के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी जबकि अमेरिकी ट्रेजरी ने कहा कि इससे यूरोपीय संघ के साथ आर्थिक साझेदारी कमजोर हो सकती है। आयरलैंड की सरकार अति अनुकूल कर शर्तों के साथ अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इन्हें ‘स्वीटहर्ट डील’ कहा जाता है।
दूसरी तरफ, यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त माग्रेट वेस्तागर ने कहा, ‘आयोग की जांच का निष्कर्ष है कि आयरलैंड ने एपल को अवैध कर लाभ प्रदान किए। इसके चलते एपल को अनेक वर्षों तक अन्य कंपनियों की तुलना में बहुत कम कर चुकाना पड़ा।