फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारों के साथ हवा हो गई 'बर्लिन दीवार'

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्लिन की दीवार के गिराए जाने की पचीसवीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह के समापन पर हवा में हीलियम से भरे आठ हजार गुब्बारे उड़ाए गए।
विज्ञापन


इससे पहले जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा कि इस घटना ने दुनिया को दिखाया है कि सपने सच होते हैं। ऐतिहासिक ब्रांडेनबर्ग गेट पर आयोजित इस समारोह में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

बर्लिन की दीवार 1961 में साम्यवादी पूर्वी जर्मनी से पश्चिमी जर्मनी में पलायन को रोकने के उद्देश्य से बनाई गई थी।1989 में बर्लिन की दीवार के गिराए जाने को शीत युद्ध के अंत का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में उड़ाए गए गुब्बारों को दीवार की 3.6 मीटर ऊंचाई जितने ऊंचे सफ़ेद खंभों पर रखा गया था। 15 किलोमीटर के दायरे में रखे गए इन आठ हज़ार गुब्बारों को दीवार के ग़ायब होने के प्रतीक के रूप में एक-एक करके हवा में उड़ाया गया।

गुब्बारे उड़ाए जाने के बाद ब्रांडेनबर्ग गेट पर खुले आसमान के नीचे एक विशाल पार्टी का आयोजन किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें