फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे युवा करोड़पति बना भारतीय मूल का लड़का, महज 1 साल में हासिल किया मुकाम

Tue, 17 Oct 2017 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय रुप्रेला - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
भारतीय मूल के अक्षय रुप्रेला ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पति बन गए हैं, यह काम उन्होंने अपने रीयल एस्टेट के बिजनेस के दम पर सिर्फ एक साल में कर दिखाया। 19 साल के अक्षय ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने बिजनेस को मैनेज किया जिसकी बदौलत उनकी doorsteps.co.uk वेबसाइट 16 महीने के अंदर यूके की 18वीं सबसे बड़ी एस्टेट एजेंसी बन गई।
विज्ञापन


पुराने दिनों को याद करते हुए अक्षय ने बताया कि जब उन्हें पहली प्रोपर्टी देखने जाना था तब उनपर गाड़ी या बाइक चलाने का लाइसेंस नहीं था इसलिए वह अपनी बहन के ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसकी गाड़ी में गए थे। जिसके बदले उसने 40 पाउंड ले लिए थे।

भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर ठोका मुकदमा

अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से 7,000 पाउंड लेकर कंपनी शुरू की थी और एक साल के अंदर अब वह 12 लोगों को काम पर रखकर कंपनी को चला रहे हैं। अक्षय के मुताबिक, स्कूल के दिनों में वह क्लास की वजह से फोन नहीं उठा पाते थे इसलिए उन्होंने एक कॉल सेंटर से बात की थी जो उनकी जगह आने वाली कॉल्स को अटेंड करता था और शाम को अक्षय उन लोगों से बात कर लेते थे।
विज्ञापन


अक्षय ने अपनी कंपनी में कामकाजी मम्मियों को रखा हुआ है, उनके मुताबिक वह ज्यादा भरोसेमंद होती हैं। अक्षय ने कहा कि वह उस सोच को बदलना चाहते हैं कि घर बेचने वाले एजेंट सूट-बूट में ही आते हैं।

अक्षय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक एंड मेथमैटिक्स पढ़ने का मौका मिला था जिसको उन्होंने ठुकरा के अपने बिजनेस को बढ़ाने को प्राथमिकता दी। शुरुआत से ही अक्षय अपने आपको कंपनी के मुनाफे में से सैलरी देते हैं जो शुरुआत में 500 पाउंड प्रति महीना थी जो अब बढ़कर 1000 पाउंड हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें