चॉकलेट का नाम लेते ही मन खुश हो जाता है, मुंह में पानी आ जाता है, बड़े से बड़ा शख्स बच्चों की तरह चॉकलेट पर टूट पड़ता है। यकीनन चॉकलेट आपको कुछ पल मिठास और आनंद के देती है, फिलहाल चॉकलेट ने अग्रेजों का चैन और सुकून छीन लिया है।
यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। सोशल मीडिया पर उस चॉकलेट की तस्वीर वायरल हो रही है जो यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होते हैं अंग्रेजों से छिन जाएगी।
जनमत संग्रह कराने पर ज्यादातर लोगों ने ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने में दिलचस्पी जताई लेकिन उन्हें इस बात का इल्म नहीं रहा कि उनकी रोजाना की आदत बन चुकी एक चॉकलेट हमेशा के लिए उनसे छिन जाएगी। अगली स्लाइड में देखिर आखिर वो कौन सी चॉकलेट है जिसने अंग्रेजों को बेचैन कर दिया है।
- फोटो : mirror.co.uk
मिरर की खबर के मिल्की वे की मैजिक स्टार्स चॉकलेट को अंग्रेज बहुत पसंद करते हैं। अब जब यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की खबर आई तो किसी का ध्यान चॉकलेट के रैपर पर गया। आप भी देख सकते हैं कि चॉकलेट पर लिखा है कि प्रोडक्ट शुड नॉट बी सोल्ड आउटसाइड ऑफ द यूरोप ( यह उत्पाद यूरोप के बाहर बिक्री के लिए नहीं है)।
सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही हजारों लोग इस चॉकलेट के लिए मचल उठे। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो आज ही चॉकलेट का सारा स्टॉक खरीद लेगा। कोई ट्वीट कर रहा है कि वो दुकान में मैजिक स्टार्स का एक भी पैकेट बाकी नहीं छोड़ेगा। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि चॉकलेट मिले या न मिले, इंग्लैंड खुश है।
I hope England is happy. No more Magic Stars for ANY OF US!! pic.twitter.com/PU9a5BcJ5e
— Chloe D. Donald (@chloedonald_) June 24, 2016
AFTER I FINISH WORK TODAY IM GOING TO BUY EVERY PACKET OF MAGIC STARS MORRISONS OWN
— taylør (@VISUALLlTY) June 24, 2016
Might go to the shop to stock up on magic stars later
— Zoë Turner ⚯͛ (@Zohey_) June 24, 2016
चॉकलेट बनाने वाली कंपनी मार्स की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन परेशान लोगों में एक धड़ा ऐसा भी है उम्मीद जता रहा है कि चॉकलेट कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव ला सकती है और ब्रिटेन के लोगों को फिर से चॉकलेट मिलती रहेगी।