एक मानवाधिकार समूह रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स ने सोमवार को कहा कि 2016 में पूरी दुनिया में तकरीबन 57 पत्रकारों की हत्या हुई जबकि वे अपने काम को अंजाम दे रहे थे। प्रेस स्वतंत्रता समूह ने कहा कि अकेले सीरिया में 19 पत्रकार मारे गए जबकि अफगानिस्तान में 10 पत्रकारों की हत्याएं हुईं। मैक्सिको में 9 और ईराक में 5 पत्रकार मारे गए।
मारे गए पत्रकारों में ज्यादातर स्थानीय पत्रकार थे। हालांकि 2015 में 67 पत्रकारों की हत्या हुई थी। सच्चाई यह है कि कई पत्रकारों ने देश छोड़ दिया है क्योंकि वे देश काफी खतरनाक हैं। खासतौर से सीरिया, ईराक, लीबिया, यमन, अफगानिस्तान और बुरुंडी जैसे पत्रकारों के कामकाज के दृष्टिकोण से महफूज नहीं हैं।