फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में जहरीला बाथ लोशन पीने से 41 की मौत

Mon, 19 Dec 2016 06:47 PM IST
एजेंसी/ मॉस्को 
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने साइबेरियाई शहर में जहर वाले बाथ लोशन पीने से 41 लोगों के मौत होने की जानकारी दी। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के टेटियाना लेबेडेव ने बताया कि इर्कुस्क में अल्कोहल की मात्रा वाले बाथ लोशन को पीने से उसमें मौजूद मेथानॉल जहर से 41 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इर्कुस्क रूस का छठां सबसे बड़ा शहर है जहां कि आबादी एक करोड़ 10 लाख है। इसके साथ ही शहर के अस्पताल में भर्ती 15 अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि लोशन के बॉटल पर साफ चेतावनी दी गई थी कि ये पीने के लिए नहीं है। रूस की प्रमुख जांच एजेंसी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। रूस में शराब में मौजूद जहर के कारण अक्सर मौतें होती हैं मगर इर्कुस्क हादसा उनमें से सबसे भयानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें