फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: स्टेशन पर कुल्हाड़ी से हमले में 5 घायल, हमलावर गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जर्मन पुलिस - फोटो : Trendz.Au
विज्ञापन
जर्मनी के ड्यूसलडॉर्फ स्टेशन पर हुए हमले में 5 लोग घायल हो गए। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बेहताशा हमले से पहले ही पुलिस को चेतावनी दे दी गई थी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए हवलावर को धर लिया। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हथियारबंद हमलावर इच्छानुसार लोगों पर प्रहार कर रहा था। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावर को स्टेशन के नजदीक ओवरपास फांदने के दौरान पकड़ा। इस दौरान हमलावर को कई गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसके इलाज जारी है। पुलिस ने कहा कि कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है और स्टेशन एरिया का छानबीन जारी है। हालांकि, पुलिस ने अपने उस बयान को वापिस ले लिया, जिसमें एक और हमलावर को पकड़ने की बात की थी।

जर्मन प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते जानलेवा हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले साल जुलाई के महीन में एक 17 वर्षीय अफगानी हमलावर को पुलिस ने ढेर किया था। वह चाकू और कुल्हाड़ी लेकर वू्र्जबर्ग स्टेशन के पास हमला कर रहा था। बाद में बताया गया कि हमलावर आईएस से जुड़ा हुआ है। हालांकि, हालिया घटना में ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें