फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसः सड़क दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक ट्रक और बस में हुई टक्कर की वजह से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के मुख्य बंदरगाह, बोर्डो के पूर्व में ग्राडिनिया वाइन क्षेत्र के एक शहर के नज़दीक दो वाहनों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


एक अख़बार के मुताबिक़ बस में बुज़ुर्ग लोग सवार थे जो छुट्टियां मनाने जा रहे थे। इसे वर्ष 1982 में बॉन की दुर्घटना के बाद अब तक की सबसे ख़राब सड़क दुर्घटना बताई जा रही है। वर्ष 1982 की दुर्घटना में 52 लोग मारे गए थे।

फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफटीवी के मुताबिक़ इस दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में केवल आठ लोग ही जान बचाने में क़ामयाब रहे जिनमें से पांच घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें