फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल किए गए ‘इडियोक्रेसी’, ‘नथिंगबर्गर’ और ‘फैम’ सहित 1400 नए शब्द

Sat, 06 Oct 2018 11:33 PM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इडियोक्रेसी’, ‘नथिंगबर्गर’ और ‘फैम’ उन 1400 नए शब्दों में शामिल हैं जिन्हें ऑक्सफोर्ड के अंग्रेजी शब्दकोश (ओईडी) में जगह दी गई है। शब्दकोश को अद्यतन करने की कवायद के तहत इन शब्दों को ओईडी में जगह मिली है। ‘इडियोक्रेसी’ शब्द का इस्तेमाल ऐसे समाज के लिए किया जाता है जिसमें ‘बेवकूफों’ हो या बेवकूफों का शासन हो। इस शब्द को आजकल की राजनीति की झलक के तौर पर देखें तो ओईडी ने इसे बेवकूफ, बेपरवाह या मूर्ख समझे जाने वाले लोगों द्वारा बनाई गई सरकार के तौर पर परिभाषित किया है। 

विज्ञापन


ओईडी में अमेरिकी शब्दकोषों की प्रमुख कैथरीन कोनोर मार्टिन ने बताया, ‘‘लोकतंत्र एवं कुलीनतंत्र जैसे शब्दों की उत्पत्ति प्राचीन यूनानी में हुई, लेकिन 18वीं सदी आते-आते ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में जोड़ा जाने लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘19वीं सदी में ऐसी संरचना बाढ़ की तरह होने लगी, जिनमें कई नए शब्दों को हास्य का पात्र बनना पड़ा और ‘इडियोक्रेसी’ इसी परंपरा से संबंधित है।’’ ओईडी में शामिल किए गए ‘नथिंगबर्गर’ शब्द को किसी ऐसे व्यक्ति या चीज के तौर पर परिभाषित किया गया है जिसकी कोई अहमियत या उपयोगिता नहीं हो। 

इस शब्द का इस्तेमाल खासकर ऐसी चीज या ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपनी अपेक्षा के बिल्कुल उलट नाकारा साबित हुआ हो। इसी तरह, ‘फैम’ शब्द का इस्तेमाल फैमिली यानी परिवार के संक्षिप्त रूप के तौर पर किया जाता है। करीबी दोस्तों के लिए भी इस शब्द का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। ओईडी का कहना है कि इस शब्द का इस्तेमाल ब्रिटेन, खासकर लंदन, और सोशल मीडिया पर काफी किया जा रहा है। ‘ऑल्ट-राइट’ (ऑल्टरनेटिव राइट या वैकल्पिक दक्षिणपंथ का संक्षिप्त रूप) को भी इस साल ओईडी में जगह मिली है। 
विज्ञापन


अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस शब्द का प्रचलन हाल के वर्षों में बढ़ा है। ओईडी ने ‘ऑल्ट-राइट’ को ऐसे विचारधारा वाले समूह के तौर पर परिभाषित किया है जो चरम रूढ़िवादी या प्रतिक्रियावादी विचारों से जुड़े हों और मुख्यधारा की राजनीति को खारिज करते हों। हर साल चार बार ओईडी को अद्यतन किया जाता है। आगामी दिसंबर में भी इसे अद्यतन किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें