फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तख के नौ अनाथ बच्चों का मसीहा बना डॉग, गोद लेकर पेश की मिसाल

Wed, 23 May 2018 03:55 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेड नाम का एक 10 वर्षीय लैब्राडोर नौ अनाथ बत्तख के बच्चों को गोद लेने के बाद उनका पिता बन गया है। ब्रिटेन के एसेक्स में माउंटफिशचे कैसल में रहने वाले फ्रेड की कहानी सोशल मीडिया पर आ गई है। इसके बाद वह लोगों का चहेता बन गया है।

विज्ञापन


दरअसल अपनी मां के अचानक गायब हो जाने के ये बाद ये कैसल के आसपास बेसहारा घूम रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ‘बत्तखों की मां गायब हो गई थी और वहां के कर्मचारियों के एक सदस्य ने उन्हें कैसल के मैदान के चारों ओर घूमते हुए पाया।’ इसके बाद फ्रेड की नजर उन पर पड़ी। 

इसके बाद से बच्चों को फ्रेड की पीठ पर सवारी करते हुए कैसल के मैदान में देखा गया। बीबीसी के मुताबिक, बत्तख के बच्चे फ्रेड के साथ उसकी टोकरी में ही सोते हैं। इसके अलावा जब पानी में तैरने के लिए जाते हैं तो फ्रेड भी उनकी निगरानी के लिए उनके साथ-साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेड के मालिक जेरेमी गोल्डस्मिथ ने कहा, ‘हम बत्तखों को घर में सुरक्षित ले आए हैं, क्योंकि अभी उड़ने के लिहाज से वह बहुत छोटे हैं। उनके पंख पूरी तरह से खुले नहीं हैं। वह अभी फ्रेड के पंजे के हाथों पर ही चढ़ पा रहे हैं। क्योंकि वह अभी पूरी तरह से झुक नहीं सकते हैं।’

फ्रेड के साथ बत्तख के बच्चों की मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। फ्रेड और बेबी बत्तख की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

लोगों ने सोशल मीडिया पर फ्रेड की इस कहानी को जानने और तस्वीरें देखने के बाद उसकी प्रशंसा की है। गोल्डस्मिथ का कहना है कि जब तक बत्तख के बच्चे चलने लायक नहीं हो जाते हैं, तह तक उन्हें फ्रेड के साथ रखा जाएगा। ताकि वह उसकी पीठ पर बैठकर मैदान की सैर कर सकें। कुछ हफ्तों बाद उन्हें स्वतंत्र छोड़ दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें