फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवलनी को ससम्मान रिहा करे रूस: यूरोपीय संघ

Sat, 23 Jan 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्रसेल्स
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी - फोटो : Social media
विज्ञापन

यूरोपीय संघ के 27 नेताओं ने रूस से विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को तुरंत रिहा करें और सुनिश्चित करें कि उनके अधिकारों का पूरा सम्मान हो।

विज्ञापन


नवलनी को अगस्त में ‘नर्व एजेंट’ (जहर) दिया गया था, जिसके चलते वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गये थे और उनका जर्मनी में उपचार हुआ था। वह करीब पांच महीने बाद जब रविवार शाम को बर्लिन से मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे लौटे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।

नवलनी ने उन्हें जहर देने की घटना के लिए क्रेेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) को जिम्मेदार ठहराया था। यूरोपीय संघ (ईयू) के ऑनलाइन हुए सम्मेलन के मेजबान चार्ल्स माइकल ने कहा, नेताओं को यह उम्मीद है कि नवलनी की जान लेने की जो कोशिश हुई है उस बारे में रूस तुरंत एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि मास्को रासायनिक हथियारों की रोकथाम संबंधी संगठन के साथ पूरा सहयोग भी करे ताकि नवलनी के साथ घटी घटना के बारे में निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की जा सके। नवलनी को हिरासत में लेने के खिलाफ पूर्व नियोजित प्रदर्शनों से पहले पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके दो शीर्ष सहयोगियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें