फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयू एजेंसी: एस्ट्राजेनेका टीका सुरक्षित और प्रभावी, खून का थक्का जमने का खतरा नहीं

Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : iStock
विज्ञापन

यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था ने कहा कि एस्ट्राजेनेका टीके से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं है और इसके इस्तेमाल के फायदे खतरे से ज्यादा हैं। इसके साथ ही यूरोपीय देशों में इस टीके को लोगों को लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह, इस टीके की खुराक लेने के बाद लाखों में से कुछ लोगों के शरीर में खून के थक्के जमने की खबरें आई थीं जिसके बाद कई यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका का टीका लगाए जाने पर रोक लगा दी थी।

जर्मनी, फ्रांस और अन्य देशों ने कहा था कि वे टीके की खुराक देने से पहले ‘यूरोपियन मेडिकल एजेंसी’ द्वारा इसकी मंजूरी देने का इंतजार करेंगे।

एजेंसी के प्रमुख एमर कुक ने कहा कि हमारी वैज्ञानिक राय यह है कि यह टीका लोगों को कोविड-19 से बचाने में सुरक्षित और प्रभावी है। 


कई बड़े देशों ने लगाई रोक 
कई बड़े देशों ने एस्ट्रेजेनेका के कोरोना वैक्सीन लगाने पर रोक लगा दी है। वजह बताई गई कि जिन लोगों ने यह वैक्सीन लगवाई उनके शरीर पर खून के थक्के उभर आए। अस्थायी रूप से इस कोविड वैक्सीन को बैन करने वालों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और कई अन्य सहित यूरोपीय संघ के राष्ट्र शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों की समीक्षा की गई और यह कोविड -19 वैक्सीन उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि इसके कोई सबूत नहीं हैं कि कोविड -19 वैक्सीन से खून के थक्कों का खतरा बढ़ गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को क्लीन चिट थी, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैक्सीन और थक्कों का कोई संपर्क नहीं मिला है। साथ ही संगठन ने आग्रह किया कि विश्व भर में वैक्सीन का उपयोग रुकना नहीं चाहिए और देशों को टीकाकरण अभियान जारी रखना चाहिए। डब्ल्यूएचओ  इस विषय पर और विस्तार ने जानने के लिए विशेषज्ञों के साथ एक बैठक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें