अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
अमेरिकी उपराष्ट्रपति और भारतवंशी कमला हैरिस के सरकारी आवास के बाहर से एक 31 वर्षीय व्यक्ति को हथियार और गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि हैरिस और उनके पति डग एमहाफ अभी उस घर में नहीं रहते हैं। फिलहाल उनके आवास में मरम्मत का काम चल रहा है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि टेक्सास से खुफिया जानकारी मिलने के बाद इस शख्स को मैसाचुसेट्स एवेन्यू में देखा गया और उपराष्ट्रपति के आवास के पास तैनात खुफिया सेवा के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।
हैरिस इन दिनों उनके सरकारी घर में नवीनीकरण का काम चलने के कारण व्हाइट हाउस के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में रह रही हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि सैन एंटोनियो के पॉल मुरे को एक स्वचालित राइफल, 113 अपंजीकृत गोला-बारूद और गोला-बारूद भरने वाले उपकरणों के साथ पकड़ा गया है। जबकि इस इलाके में ऐसे हथियारों को ले जाना प्रतिबंधित होता है।