फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आएंगे दुनिया हिलाने वाले राज: एपस्टीन फाइल्स को जारी करने का कल आखिरी दिन, अमेरिका में क्यों हलचल?

Thu, 18 Dec 2025 06:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी संसद की तरफ से एपस्टीन फाइल्स को रिलीज करने की मंजूरी के बाद 19 नवंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके बाद 30 दिन के अंदर यौन तस्करी के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज जारी किए जाने थे। 19 दिसंबर इस समयसीमा का आखिरी दिन है। 
विज्ञापन
जेफ्री एपस्टीन के साथ डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन उत्पीड़न और नाबालिगों की तस्करी के मामले में अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने की घड़ी नजदीक आ गई है। अमेरिकी संसद की तरफ से मंजूरी मिलने और ट्रंप की तरफ से इन फाइल्स को रिलीज करने की मंजूरी 19 नवंबर को मिल गई थी, जिसके बाद एपस्टीन फाइल्स को 19 दिसंबर तक रिलीज किया जाना है। यानी भारतीय समयानुसार इन्हें आज या 19 और 20 दिसंबर तक जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


एपस्टीन फाइल्स की रिलीज पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। दरअसल, कहा जाता है कि अमेरिका में एक हेज फंड कंपनी के संस्थापक जेफ्री एपस्टीन अमेरिका में सियासी दुनिया से लेकर व्यापार और सेलिब्रिटीज की दुनिया तक अपनी जबरदस्त पकड़ बना चुका था। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हॉलीवुड के अभिनेता केविन स्पेसी से लेकर ब्रिटेन के राजपरिवार के सदस्य तक उनके अच्छे दोस्त रहे। 

संबंधित वीडियो

 

ऐसे में जब 2005 में जेफ्री एपस्टीन का नाबालिग से यौन उत्पीड़न का पहला मामला सामने आया, तब उसके संपर्कों को लेकर कई सवाल उठे और जांच भी बिठाई गईं। उस दौरान एपस्टीन की कारगुजारियों को लेकर जो जांच हुई, उसमें कई प्रमुख लोगों से पूछताछ, पीड़ितों के बयान भी दर्ज हुए, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। इन्हें ही एपस्टीन फाइल्स कहा जाता है। इसके अलावा एपस्टीन के संदेश, पत्र, दस्तावेजों को भी चुनिंदा तौर पर ही रिलीज किया गया है। माना जा रहा है कि अब सभी फाइल्स रिलीज होने के बाद एपस्टीन को लेकर ऐसे कई खुलासे हो सकते हैं, जिनसे उसके करीबियों और संपर्क में रहे लोगों का भेद खुल सकता है।  

बता दें कि जेफ्री एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में मौत हो गई थी। उस दौरान उस पर नाबालिगों की यौन तस्करी और नाबालिगों की यौन तस्करी की साजिश रचने का केस चल रहा था। एपस्टीन मामले में कई पीड़ितों ने कहा था कि इस हेज फंड मैनेजर ने उन्हें अपने कई साथियों के पास भेजा और उन्हें यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया। ऐसे में अगर पीड़ितों के बयान और एपस्टीन के करीबियों से पूछताछ में कुछ अहम कबूलनामों का खुलासा होता है तो इससे अमेरिका के राजनीतिक जगत में हलचल मच सकती है। इतना ही नहीं एपस्टीन की कई विदेशी हस्तियों से भी अच्छी पहचान थी। ऐसे में उसके संदेशों, ईमेल और डायरी-दस्तावेजों की जानकारी बाहर आने से पूरी दुनिया में हलचल मचने की संभावना है। 

कौन था जेफ्री एपस्टीन?
न्यूयॉर्क शहर में जन्मे और पले-बढ़े एपस्टीन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत डाल्टन स्कूल में एक शिक्षक के रूप में की। 1976 में स्कूल से निकाले जाने के बाद उन्होंने बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां उसने कई पदों पर काम किया। 2005 में फ्लोरिडा पुलिस ने जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ जांच शुरू की। दरअसल, एक माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एपस्टीन ने उनकी 14 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया। जांच से पता चला कि एपस्टीन ने 36 लड़कियों का यौन शोषण और उत्पीड़न किया था, जिनमें से कुछ 14 साल की थीं। उसने दो मामलों में दोषी होने की दलील दी और 2008 में उसे दोषी ठहराया गया। हालांकि, एपस्टीन ने केवल 13 महीने जेल में बिताए, जिसके बाद उसे कथित तौर पर एक विवादास्पद सौदे के कारण रिहा कर दिया गया, क्योंकि उस पर केवल दो अपराधों के लिए आरोप लगाया गया था। वर्षों बाद जुलाई 2019 में उसे फिर से गिरफ्तार किया गया, इस बार न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोप में। मुकदमे के दौरान सीरियल यौन अपराधी ने अगस्त में अमेरिकी जेल में आत्महत्या कर ली।

डेमोक्रेट्स ने जारी किए एपस्टीन के ईमेल: ट्रंप पर लड़कियों की जानकारी रखने का आरोप, पीड़िता के साथ समय बिताया
विज्ञापन

एपस्टीन फाइल्स में किस-किस के नाम?
फरवरी 2025 में अमेरिकी न्याय विभाग के एक दस्तावेज से पता चला था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पॉप आइकन माइकल जैक्सन, अभिनेता एलेक बाल्डविन और फिल्म निर्माता हार्वे वाइंस्टीन उन हस्तियों में शामिल थे, जो जेफरी एपस्टीन की संपर्क सूची में थे। हालांकि, इन लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच से जो पता चला है, वह अभी भी जनता के लिए खुला नहीं है। इसके अलावा हॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्री के दर्जनभर नाम इस सूची का हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें