फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein Files: 'पार्टी में नहीं गया, कुछ भी गलत नहीं किया', एपस्टीन फाइल में नाम आने पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 02 Feb 2026 09:52 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Epstein Files Row: अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स से जुड़े और डॉक्यूमेंट्स जारी किए, जिसमें 30 लाख से अधिक पन्ने, 2000 से ज्यादा वीडियो और करीब 180,000 तस्वीरें शामिल हैं। जारी किए दस्तावेजों कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसने में से एक फाइल्स में एलन मस्क का नाम भी शामिल है, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
एलन मस्क ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 लाख से अधिक पन्ने, 2000 से ज्यादा वीडियो और करीब 180,000 फोटो के साथ जारी होने वाली एपस्टीन फाइल्स की खेप ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी है। यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अमेरिका के कई दिग्गजों के संबंध उजागर हुए हैं। जिसमें एलन मस्क का नाम भी शामिल है। जिस पर टेस्ला के मालिक और टेक इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज अरबपति ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के रिश्ते से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन


एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी, अपना नाम आने दी सफाई
एलन मस्क ने बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वो कभी जेफरी एपस्टीन की पार्टियों में नहीं गए और ना उनका कोई संबंध है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मस्क ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी। सोमवार को किए अपने पोस्ट में मस्क ने कहा कि वह कभी भी एपस्टीन के प्राइवेट द्वीप पर नहीं गए, न ही उनके लोलिता एक्सप्रेस विमान में सफर किया और न ही उनकी पार्टियों में शामिल हुए। 
अपने पोस्ट में मस्क ने क्या लिखा?
अपने एक्स पोस्ट में एलन मस्क ने कहा, 'एपस्टीन फाइलों की पूरी तरह सार्वजनिक करने और बच्चों का शोषण करने वालों पर मुकदमा चलाने के लिए मुझसे ज्यादा संघर्ष किसी ने नहीं किया, यह जानते हुए भी कि मुख्यधारा का मीडिया, धुर-वामपंथी प्रचारक और जो वास्तव में दोषी हैं, वे कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे, सब कुछ नकार देंगे, मुझ पर ही आरोप लगाएंगे।'
विज्ञापन


'ना कभी पार्टियों में गया और ना कभी उस आईलैंड पर कदम रखा'
मस्क ने आगे कहा कि, 'मुझे पता था कि मुझे लगातार बदनाम किया जाएगा, जबकि मैंने कभी उसकी (जेफरी एपस्टीन) पार्टियों में शिरकत नहीं की, न ही उसके 'लोलिता एक्सप्रेस' विमान में सफर किया, न ही उसके उस 'घिनौने' द्वीप पर कदम रखा और न ही कोई गलत काम किया। फिर भी मुझ पर लगे उन आरोपों का असहनीय दर्द सहना सार्थक था, जो मेरे व्यक्तित्व के बिल्कुल विपरीत थे। ताकतवर लोगों को उनकी रक्षा करनी चाहिए, जो अपनी रक्षा नहीं कर सकते, विशेषकर कमजोर बच्चों की। बच्चों की रक्षा करने और उन्हें खुशहाल जीवन जीने का मौका देने के लिए मैं भविष्य में किसी भी तरह का दर्द सहने को तैयार हूं।'

ये भी पढ़ें: Epstein Files: इस्राइल के दबाव में थे डोनाल्ड ट्रंप? एपस्टीन फाइल के दावों ने मचाई सनसनी; इस शख्स का बताया दखल
विज्ञापन


एपस्टीन फाइल्स में मस्क को लेकर क्या दावा?

बता दें कि 30 जनवरी को जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स में कई बार मस्क का नाम आया है। खासकर 2012 और 2013 के ईमेल अदला-बदली में, जिसमें उन्होंने एपस्टीन के बदनाम कैरेबियन आइलैंड कंपाउंड में जाने के बारे में बात की थी। हालांकि यह साफ नहीं है हुआ कि मस्क का आइलैंड पर जाना हुआ था या नहीं। मस्क ने बताया था कि उन्होंने एपस्टीन के ऑफर को बार-बार ठुकरा दिया था। उन्होंने 2025 में एक्स पर किए पोस्ट में बताया था कि एपस्टीन ने मुझे अपने आइलैंड पर बुलाने की कोशिश की, और मैंने मना कर दिया।

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें