डिस्टिल्ड वाटर से चलने वाले इंजन के आविष्कार का दावा करने वाले एक मेकैनिकल इंजीनियर ने गुरुवार को पुलिस सुरक्षा की मांग की है। इंजीनियर ने कहा कि उसे उसके आविष्कार के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, वेल्लाकल निवासी सुंदरराजन कुमारस्वामी ने बताया कि उसे 14 सितंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला। उसमें लिखा था कि यदि उसने अपने इंजन पर शोध जारी रखा, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। सुंदरराजन ने पश्चिमी जोन के आईजी और कोयंबटूर के पुलिस उपायुक्त से सुरक्षा मांगी है।