फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: दीपावली के एतिहासिक महत्व के लिए अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश; BRI परियोजना से अलग हुआ फिलीपींस

Sat, 04 Nov 2023 03:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

फिलीपींस संसद के अनुसार, अब देश में आर्थिक और राजनीतिक कारणों के वजह से महत्वपूर्ण निवेश परियोजनाओं पर संकट मंडराने लगा है, जिससे चीन और फिलीपींस के रिश्तों में दरार आ सकती है।

 

विज्ञापन
BRI Project - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी संसद में दीपावली के धार्मिक और एतिहासिक महत्व को मान्यता देते हुए द्विदलीय प्रस्ताव दोबारा पेश किया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिका में 30 लाख से अधिक हिंदू, सिख और जैन दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं। अमेरिका के अलावा, दुनियाभर के करोड़ों लोग दीपावली मनाते हैं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। 

विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि दीपावली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक महत्व को पहचानने के लिए मैंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर द्विदलीय संकल्प प्रस्तुत किया। इस बात का मुझे गर्व है। दीपावली मनाने वाले हर परिवार के लिए मैं कामना करता हूं कि वह स्वस्थ्य रहें और खुशहाल दीपावली मनाएं।

चीन-फिलीपींस के रिश्तों में दरार
चीन और फिलीपींस के रिश्तों में खींचतान जारी है। इस बीच शुक्रवार को फिलीपींस के परिवहन विभाग ने बीआरआई परियोजना के समाप्ति की घोषणा की। फिलीपींस ने यह फैसला पश्चिमी देशों और जापान के कारण लिया है। फिलीपींस संसद के अनुसार, अब देश में आर्थिक और राजनीतिक कारणों के वजह से महत्वपूर्ण निवेश परियोजनाओं पर संकट मंडराने लगा है, जिससे चीन और फिलीपींस के रिश्तों में दरार आ सकती है।

ईरानी तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पारित

विज्ञापन

अमेरिकी संसद में ईरानी तेल पर प्रतिबंध को सख्त करने के लिए विधेयक पारित किया गया। संसद में विधेयक 342-69 से पारित हो गया। बता दें, बिल के पक्ष में 133 डेमोक्रेट्स तो वहीं हर रिपब्लिकन ने मतदान किया। 68 डेमोक्रेट और प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिल के कारण तेहरान से तेल के व्यापार को आसान बनाने वाले विदेशी बंदरगाहों और रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगेगा। साथ ही विधेयक ईरान से निर्यात किए गए पेट्रोलियम का प्रसंस्करण करने वाले विदेशी बंदरगाहों और रिफाइनरियों पर भी कारगर होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें