ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा कि हम एफटीए को अपनी महत्वाकांक्षाओं की मंजिल नहीं बल्कि मंजिल के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा मैंने जब दिल्ली का दौरा किया तो वहां जलवायु प्रदूषण कुछ सप्ताह से चरम पर था। ऐसे में दोनों देश इस दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं।
ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मंत्री कैथरीन वेस्ट ने हाल ही में दिल्ली के दौरे के बाद एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब है। ऐसे में भारत के साथ मिलकर ब्रिटेन स्वस्थ जलवायु की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सर्वोत्तम उपायों को साझा कर सकता है। उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और पीएम नरेंद्र मोदी के नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता को दोबारा शुरू करने की घोषणा का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
दिल्ली दौरा का किया जिक्र
ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट लंदन में दूसरे वार्षिक हिंद-प्रशांत सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, हम एफटीए को अपनी महत्वाकांक्षाओं की मंजिल नहीं बल्कि मंजिल के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने जब दिल्ली का दौरा किया तो वहां जलवायु प्रदूषण कुछ सप्ताह से चरम पर था। ऐसे में दोनों देश इस दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं।
भारत-ब्रिटेन के गहरे संबंध पर डाला प्रकाश
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) थिंक-टैंक द्वारा आयोजित और भारत, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के उच्चायोग से सह-आयोजित सम्मेलन में वेस्ट ने भारत-ब्रिटेन के गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला। हिंद-प्रशांत के लिए विदेश मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा, हम जानते हैं कि 3 कारणों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र ब्रिटेन के लिए अहम है। पहला, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, दूसरा, जलवायु परिवर्तन से निपटना और तीसरा, राष्ट्रीय-वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करना। ये सभी साझा चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
वैश्विक सुरक्षा के लिए हिंद-प्रशांत अहम
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मंत्रालय के मंत्री की उपस्थिति सम्मानित महसूस की। कैथरीन वेस्ट ने मुख्य भाषण में कहा, हमारा लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रिश्तों और सुरक्षित-लचीले सहयोग को गहराई से बढ़ावा देना है। वैश्विक सुरक्षा के लिए यह क्षेत्र अहम है। वेस्ट ने कहा, इस साल जुलाई में आम चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने चार बार हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा किया। 10 देशों के इस दौरे में भारत भी शामिल है।