फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव : दूसरे दौर के मतदान से पहले इमैनुएल मैक्रों ने रूसी संबंध, हिजाब प्रतिबंध पर प्रतिद्वंद्वी ले पेन को घेरा

Fri, 22 Apr 2022 01:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।

सार

फ्रांस में दूसरे दौर का मतदान 24 अप्रैल को होना है, जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुकाबला दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मैरीन ले पेन से है।
विज्ञापन
इमैनुअल मैक्रों (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक टीवी बहस में अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं कट्टर दक्षिणपंथी मैरिन ले पेन पर उनके रूसी संबंधों और मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर हिजाब पहनने (अपना सिर ढंकने) के अधिकार से वंचित करने को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव से पहले दोनों के बीच बहस के दौरान मैक्रों ने कहा, नकी प्रतिद्वंद्वी परमाणु-सशस्त्र लैस एवं जातीय रूप से वैविध्यपूर्ण यूरोपीय शक्ति का नेतृत्व करने और रूस का मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखतीं। 

फ्रांस में दूसरे दौर का मतदान 24 अप्रैल को होना है, जिसमें मैक्रों का मुकाबला दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मैरीन ले पेन से है। पहले दौर का मतदान 10 अप्रैल को हुआ था। उन्होंने कहा, ले पेन भरोसे योग्य नहीं हैं। मैक्रों ने पेन पर चुनावी वादों में गलत आंकड़ों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बेईमानी का दोषी ठहराया। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि ले पेन की मुस्लिम महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने की योजना से देश में ‘गृह युद्ध’ शुरू हो जाएगा। पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी फ्रांस में ही है।

महंगाई घटाना होगी प्राथमिकता : ले पेन
फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी ले पेन ने यूक्रेन में रूसी हमले के कारण बढ़ती महंगाई से परेशान मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अगर फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाती हैं, तो महंगाई कम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि मैक्रों के कार्यकाल में देश विभाजित हो गया है। हाल ही में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनों ने मैक्रों सरकार को हिला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें