फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emirates Plane: 13 घंटे तक हवा में घूमता रहा एमिरेट्स का विमान, फिर वहीं लैंड किया जहां से भरी थी उड़ान

Tue, 31 Jan 2023 01:43 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

ऐसा ऑकलैंड हवाई अड्डे पर भयंकर बाढ़ के कारण हुआ। बाढ़ के परिणामस्वरूप सप्ताहांत में हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। ऑकलैंड हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
एमिरेट्स एयरलाइंस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड जाने वाली एमिरेट्स फ्लाइट ने यात्रियों को लेकर शुक्रवार सुबह दुबई से उड़ान भरी, लेकिन 13 घंटे से अधिक समय तक हवा में उड़ान भरने के बाद विमान एक असामान्य घटना की वजह से वापस उसी हवाई अड्डे पर लैंड किया। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एमिरेट्स फ्लाइट ईके448 ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे उड़ान भरी। फ्लाइटअवेयर के अनुसार, पायलट ने लगभग 9,000 मील की यात्रा के आधे रास्ते में ही यू-टर्न ले लिया। विमान आखिरकार शनिवार की आधी रात वापस दुबई में उतरा।

विज्ञापन


ऐसा ऑकलैंड हवाई अड्डे पर भयंकर बाढ़ के कारण हुआ। बाढ़ के परिणामस्वरूप सप्ताहांत में हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। ऑकलैंड हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्विटर पर कहा कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऑकलैंड हवाई अड्डा हमारे अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के नुकसान का आकलन कर रहा है और दुर्भाग्य से यह निर्धारित किया गया है कि आज कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो सकती हैं। हम जानते हैं कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को सुबह पांच बजे तक कोई अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान नहीं हो सकता। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 29 जनवरी रविवार सुबह 7 बजे तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्री का ऑकलैंड हवाई अड्डे पर आगमन नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार हवाई अड्डे में पानी भर जाने के बाद रविवार को हवाई अड्डे पर परिचालन फिर से शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

 

 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑकलैंड में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश के साथ सबसे खराब स्थिति देखी गई। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में आपातकाल की स्थिति जारी है क्योंकि इस सप्ताह और भारी बारिश होने की संभावना है। भीषण बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया गया है कि निवासी कमर तक पानी में फंसे हुए हैं और नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें