फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रख्यात भारतवंशी डॉ. दिनेश पटेल को उटाह गवर्नर के मेडल से किया गया सम्मानित

Fri, 30 Oct 2020 04:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डॉ. दिनेश पटेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

प्रख्यात भारतवंशी उद्यमी डॉ. दिनेश पटेल को जैव प्रौद्योगिकी और दवा क्षेत्र में योगदान के लिए उटाह गवर्नर के ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट मेडल फोर साइंस एंड टेक्नॉलॉजी’ से नवाजा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, रॉकी पर्वत क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी और फार्मास्टयुकल्स के जनक माने जाने वाले पटेल ने उटाह के विज्ञान और प्रौद्योगिकी समुदाय को समृद्ध बनाने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए गवर्नर का मेडल 1987 से उन लोगों सम्मानित के तौर पर दिया जाता रहा है जिन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य की उत्कृष्ट सेवा की है। पटेल करीब 40 वर्ष पहले उटाह आए थे। उनके नवाचारों और कड़ी मेहनत ने वित्तीय सफलता हासिल की और दुनिया भर में हजारों लोगों के जीवन में सुधार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें