फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीला तूफान : उत्तर-पूर्वी अमेरिका में आपातकाल, ‘ओरलेना’ तूफान के चलते भारी बर्फबारी 

Wed, 03 Feb 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूजर्सी
विज्ञापन
snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान ‘ओरलेना’ के चलते पूर्वोत्तर में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते पूरे इलाकों में सर्द आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ओरलेना तूफान के चलते करीब 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और फिलाडेल्फिया इस बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यहां रिहाइशी इलाकों और सड़कों पर दो फुट ऊंची बर्फ की परत जम गई।

विज्ञापन


1,600 यात्री उड़ानों को रोकना पड़ा, कई लोग फंसे
वाशिंगटन और बोस्टन में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी के  समाचार हैं। इस बर्फबारी के चलते सैकड़ों सड़क हादसे भी हुए हैं जबकि 300 से ज्यादा वाहन सड़कों पर फंसकर रह गए हैं। न्यूयॉर्क हवाई प्राधिकार ने 81 फीसदी उड़ाने तक रद्द कर दी हैं। इस कारण कई यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें