फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण:  ईएमए ने 60 साल से ऊपर वालों को कोविशील्ड नहीं देने की सलाह दी

Mon, 14 Jun 2021 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मिलान

सार

कोविशील्ड नाम से बन रहे एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके को लेकर यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने सलाह दी है कि इस टीके को 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
कोविशील्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ के औषधि नियामक की कोविड-19 टास्क फोर्स ने कोविशील्ड नाम से बन रहे एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके को 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को नहीं देने की सलाह दी है।

विज्ञापन


रविवार को टास्क फोर्स के प्रमुख मार्को कैवेलरी ने कहा कि इस टीके से खून के थक्के बनने के कुछ मामले सामने आ चुके हैं और अब इसके विकल्प के तौर पर दूसरे टीके मौजूद हैं, इसलिए बुजुर्गों को इन्हें देने से बचा जा सकता है।

हालांकि यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) एस्ट्राजेनेका के टीके को 18 वर्ष से ऊपर के सभी आयुवर्गों के लिए सुरक्षित बता चुकी है। लेकिन यूरोपीय संघ के कई सदस्य देशों ने खून के थक्के बनने के कई मामलों के कारण 50 से 65 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए इसका उपयोग प्रतिबंधित कर रखा है। 
विज्ञापन


मॉस्को में कोरोना टीका लगवाने वालों को मुफ्त में दी जा रही कार
मॉस्को ने टीकाकरण की धीमी दर को तेज करने के प्रयास में कोरोना टीका लगवाने वाले लोगों के लिए इनामी ड्रॉ में कार देने की पेशकश की। मॉस्को मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रविवार को बताया, अधिकारियों ने कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

14 जून से 11 जुलाई तक टीके की दो-खुराक ले चुके 18 से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अब कार जीतने के लिए इनामी ड्रॉ में प्रवेश लेना होगा। प्रत्येक सप्ताह एक मिलियन रूबल (10.17 लाख रुपए) की पांच कारें दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें