फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म की फ्रांस में जांच, डाटा से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने का है आरोप

Fri, 11 Jul 2025 11:18 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

फ्रांस में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाटा से कथित छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर फ्रांस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच एक खास शाखा- फ्रांसीसी जेंडरमेरी द्वारा की जा रही है। 

 
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की पुलिस ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह जांच डाटा से कथित छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोप में की जा रही है। 

विज्ञापन


पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को जांच शुरू करने की घोषणा की। कार्यालय ने बताया कि इस जांच को एक खास शाखा- फ्रांसीसी जेंडरमेरी कर रही है। 

दो गंभीर आरोपों की जांच की जा रही
अभियोजक कार्यालय के बयान में कहा गया है कि जांच दो गंभीर आरोपों पर की जा रही है।- एक स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम के कामकाज के साथ संगठित छेड़छाड़, और एक स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम से संगठित धोखाधड़ी करके डाटा चोरी करना। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि एक्स ने क्या किया है, लेकिन जांच में प्लेटफॉर्म और कुछ लोगों- दोनों को शामिल किया गया है। बयान में अभी उन लोगों का नाम या एक्स में उनकी क्या भूमिका हो सकती है, नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-China Relations: 'ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात की काफी संभावना', वांग यी के साथ बैठक के बाद बोले रूबियो

दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू हुई जांच 
अभियोजक कार्यालय ने कहा कि यह जांच दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू की गई है। इनमें से एक व्यक्ति संसद सदस्य है और दूसरा किसी फ्रांसीसी सरकारी संस्था में उच्च पद पर है। कार्यालय ने बताया कि एक्स का एल्गोरिदम शायद किसी विदेशी हस्तक्षेप के लिए इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह हस्तक्षेप कैसे और क्यों हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indonesia: भारत-इंडोनेशिया सैन्य वार्ता संपन्न, दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

अभियोजक कार्यालय ने खुद भी की जांच
अभियोजक कार्यालय ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद भी जांच की, और कुछ फ्रांसीसी शोधकर्ताओं व विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों से अतिरिक्त जानकारी ली। इसके बाद ही पुलिस जांच का फैसला किया गया। एक्स पर लगे आरोपों को लेकर कंपनी के प्रेस कार्यालय को ईमेल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें