मस्क ने ट्वीट किया यह नकली है मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स का कोई लिंक ट्वीट नहीं किया। जिसमें हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर हमले के बारे में निराधार आरोप लगाए गए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिकी मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें प्रकाशित करने के आरोप लगते रहते हैं। खासतौर से भारत और मोदी सरकार को लेकर भी कुछ मामले सामने आए है। समर्थकों की तरफ से दावा किया जाता रहा है कि जो भी छप रहा है वह तथ्यों पर आधारित है। इसी बीच ट्विटर के नए मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर झूठी खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मस्क ने ट्वीट किया यह नकली है मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स का कोई लिंक ट्वीट नहीं किया। जिसमें हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर हमले के बारे में निराधार आरोप लगाए गए थे। एलन मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस खबर की हेडलाइन में अखबार ने दावा किया है कि एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में फर्जी खबरें देने वाली एक वेबसाइट का लिंक साझा किया है।