रविवार को आई थी रिपोर्ट, एक्स पर पीएम मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय
बता दें कि बीते 14 जुलाई को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। उनके बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजीलियाई फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर (63.6 मिलियन), अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) जैसी हस्तियों का नंबर आता है।
इन अमेरिकी सितारों से भी मीलों आगे है ्प्रधानमंत्री का ग्राफ
कई वैश्विक खेल आइकन से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से होता है कि उन्हें एक्स यूजर्स अमेरिकी गायिका और परफॉर्मर टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), गीतकार, गायिका और इंटरनेशनल परफॉर्मर लेडी गागा (83.1 मिलियन) और स्टार मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी कहीं अधिक लोग फॉलो करते हैं।