फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: क्रिसमस बाजार हमले का आरोपी सऊदी अरब में वांछित था, मस्क का जर्मनी पर तंज- सहानुभूति दिखाना भारी पड़ा

Sun, 22 Dec 2024 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जर्मनी हमले का आरोपी तालेब ए सऊदी अरब मूल का है और उसके खिलाफ सऊदी अरब में मानव तस्करी और कथित आतंकवाद का मामला चल रहा है। सऊदी अरब सरकार ने जर्मनी की सरकार से तालेब को प्रत्यर्पित करने की मांग भी की थी, लेकिन जर्मनी ने तालेब को सऊदी को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में क्रिसमस बाजार में हुए हमले और उसमें पांच लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटना पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रिया आ रही है। अब अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने भी घटना को लेकर जर्मनी की सरकार पर तीखा तंज कसा है। मस्क ने कहा है कि आरोपी के साथ सहानुभूति दिखाना जर्मनी के लिए आत्मघाती साबित हो गया। 
विज्ञापन


मस्क ने कहा- जर्मनी को भारी पड़ा आत्मघाती सहानुभूति दिखाना
जर्मनी हमले का आरोपी तालेब ए सऊदी अरब मूल का है और उसके खिलाफ सऊदी अरब में मानव तस्करी और कथित आतंकवाद का मामला चल रहा है। सऊदी अरब सरकार ने जर्मनी की सरकार से तालेब को प्रत्यर्पित करने की मांग भी की थी, लेकिन जर्मनी ने तालेब को सऊदी को नहीं सौंपा। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इसे लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा कि 'आरोपी को जर्मनी में घुसने की ही इजाजत नहीं देनी चाहिए थी और जब सऊदी सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने की मांग की थी तो जर्मनी को ऐसा कर देना चाहिए था, लेकिन जर्मनी की सरकार को आत्मघाती सहानुभूति भारी पड़ गई।'

मीडिया रिपोर्ट्स पर भड़के मस्क
एलन मस्क ने एक अन्य ट्वीट को भी रिपोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि 'सऊदी सरकार ने जर्मनी से तीन बार हमले के आरोपी तालेब को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी। यूरोप को अब अपनी आत्मघाती सहानुभूति से पीछे हट जाना चाहिए।' मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह इस्लाम विरोधी था और किसी धर्म को नहीं मानता था। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर भी मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की और लिखा कि विरासत मीडिया फिर से झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन






हमले के आरोपी के नास्तिक होने पर उठे सवाल
मस्क ने एक वीडियो को भी पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि जर्मनी के क्रिसमस बाजार पर हमला करने वाला आरोपी तालेब कोई नास्तिक नहीं था बल्कि वह कट्टरपंथी शिया मुस्लिम था और उसके सोशल मीडिया पोस्ट से भी पता चलता है कि वह आईएसएस का भी समर्थक था। वीडियो में कहा गया कि अपने बारे में झूठ बोलकर तालेब अपने जिहादी उद्देश्यों को पूरा करने में लगा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें