फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: मस्क बोले- ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी, तर्कपूर्ण पूछताछ होगी शामिल

Thu, 29 Dec 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Twitter CEO Elon Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां और सुविधाओ में बदलाव किए हैं। वहीं नई नीति को लेकर एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी, जिसमें आवश्यक रूप से विज्ञान की तर्कपूर्ण जवाबदेही शामिल है।

विज्ञापन


मस्क ने ट्वीट किया कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करना है आगे कहा कि कोई कहता है कि उनकी आलोचना करना विज्ञान पर ही संदेह करना है, उसे एक वैज्ञानिक के रूप में नहीं माना जा सकता है। बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला है, तब से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर के सीईओ मस्क ने सोमवार के मतदान के बाद अपने पद से इस्तीफा देने के वादे के बारे में बात की। 

मस्क ने पोल कर पूछा था सवाल 
रविवार को उन्होंने ट्विटर यूजर्स के बीच एक पोल आयोजित कर पूछा था कि क्या उन्हें इस कंपनी के प्रमुख पद से हट जाना चाहिए। मतदान में लगभग साढ़े 1.75 करोड़ लोगों से अधिक लोगों ने भाग लिया। उनमें से 57.5 फीसदी लोगों ने राय जताई कि मस्क को हट जाना चाहिए। जबकि 42.5 लोगों ने मस्क के नहीं हटने के पक्ष में वोट किया। सर्वे के लिए मतदान रविवार शाम को शुरू हुआ था और सोमवार सुबह समाप्त हुआ था। मस्क ने वादा किया था कि पोल का जो भी रिजल्ट आएगा, वे उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें