फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musk: टेस्ला के गिरते शेयरों से घबराए मस्क, बोले- मई से कंपनी पर करेंगे ज्यादा फोकस

Wed, 23 Apr 2025 07:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

टेस्ला के कई निवेशक भी शिकायत कर चुके हैं कि सरकार में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर मस्क अपने बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वेडबुश सिक्योरिटीज के डैन इवेस का कहना है कि 'यह सही दिशा में लिया गया कदम है। निवेशक भी चाहते हैं कि मस्क टेस्ला पर ध्यान दें।'
विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क ने कहा है कि वे मई से टेस्ला को ज्यादा समय देंगे। मस्क का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब पहली तिमाही में टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई है। टेस्ला को इन दिनों लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। मस्क के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकालने से अमेरिका का एक बड़ा वर्ग मस्क से नाराज है। इसका सीधा असर टेस्ला पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मुनाफे में आई भारी गिरावट
टेक्सास के ऑस्टिन में टेस्ला का मुख्यालय है। टेस्ला ने मंगलवार को बताया कि उनके मुनाफे में 71 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 40 करोड़ डॉलर रहा। यह अनुमानों से भी ज्यादा है। टेस्ला का राजस्व भी 9 प्रतिशत कम हुआ है और यह 19 अरब डॉलर है। टेस्ला को लेकर लोगों में इतनी नाराजगी है कि टेस्ला की कारों में तोड़फोड़ की जा रही है। कंपनी को अपनी कारें बेचने में काफी परेशानी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप भी सार्वजनिक तौर पर टेस्ला का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। यही वजह है कि अब मस्क ने खुद टेस्ला पर मई से फोकस करने और कंपनी को ज्यादा समय देने का एलान कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- Voice Of America: ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से झटका, संघीय न्यायाधीश ने वॉयस ऑफ अमेरिका को बंद करने से रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के फैसले से निवेशक खुश
टेस्ला के कई निवेशक भी शिकायत कर चुके हैं कि सरकार में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर मस्क अपने बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वेडबुश सिक्योरिटीज के डैन इवेस का कहना है कि 'यह सही दिशा में लिया गया कदम है। निवेशक भी चाहते हैं कि मस्क टेस्ला पर ध्यान दें।' टेस्ला के शेयर इस साल 40 प्रतिशत गिरे हैं। साथ ही टेस्ला को चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बीवाईडी से भी तगड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। ट्रंप के टैरिफ का भी असर टेस्ला पर पड़ने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें- US: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें