फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: 'कभी यूरोप के साथ शून्य टैरिफ तक भी पहुंचेंगे', ट्र्रंप की जवाबी शुल्क की नीति के बीच मस्क का बयान

Sun, 06 Apr 2025 07:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन, भारत समेत कई देशों पर टैरिफ को लेकर आक्रामक रूख अपनाया है। शुल्क वसूलने की इस नीति के कारण अमेरिका की जनता को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि जनता को मजबूती से डटे रहना चाहिए।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जवाबी शुल्क की नीति के बीच अरबपति एलन मस्क ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने शनिवार को इटली लीग के नेता मैटेओ साल्विनी से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भविष्य में अमेरिका और यूरोप एक बहुत करीबी, मजबूत साझेदारी बना सकते हैं। दोनों देश एक न एक दिन शून्य-टैरिफ वाली स्थिति तक भी पहुंच सकते हैं।'

विज्ञापन


फ्लोरेंस में लीग के कांग्रेस के दौरान एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में मस्क ने साल्विनी से बात की। साल्विनी धुर-दक्षिणपंथी, प्रवासी विरोधी लीग पार्टी के नेता और प्रीमियर जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली इतालवी रूढ़िवादी ( Italian conservative) सरकार के उप-प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से भविष्य में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच एक मुक्त व्यापार क्षेत्र के साथ एक शून्य-टैरिफ क्षेत्र होगा। मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं। मस्क टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के मालिक हैं। उन्होंने नव निर्मित सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के रूप में सरकार के बोझ और उसके खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन




व्यापारिक साझेदारों पर नया टैरिफ लगाने का एलान
इससे पहले ट्रंप ने 2 अप्रैल यानी बुधवार को अमेरिका के लगभग सभी व्यापारिक साझेदारों पर नया आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का एलान किया था। यह उनके लिए एक बड़ा कदम था, जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी आर्थिक नीति पर भरोसा दिखाया। चार दशक तक ट्रंप ने संरक्षणवादी आर्थिक दृष्टिकोण की पैरवी की थी। उन्होंने विदेशी व्यापार पर नियंत्रण लगाने का समर्थन किया था। उनका मानना था कि मुक्त व्यापार अमेरिका को कमजोर कर रहा है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था अब निर्माण से सेवा क्षेत्र में बदल गई है। 

यह भी पढ़ें- ट्रंप और मस्क के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, निकाली 'हैंड्स ऑफ' रैलियां; सरकार की नीतियों का किया विरोध

बिना किसी रोक-टोक के अपने फैसले ले रहे
यह कदम ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनका सबसे बड़ा निर्णय हो सकता है। पहले कार्यकाल में उनके सहयोगी उनका समर्थन नहीं करते थे, जिससे उनकी नीतियों को लागू करने में कठिनाई होती थी। अब वे बिना किसी रोक-टोक के अपने फैसले ले रहे हैं। 
विज्ञापन


वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा
अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें