फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: एलन मस्क को मिली लॉस एंजिल्स का घर बेचने में कामयाबी

Sun, 05 Jul 2020 02:06 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
विज्ञापन
एलन मस्क (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दुनिया की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की दिग्गज कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों अपने सभी घरों के लिए खरीददार ढूंढ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लॉस एंजिल्स में मौजूद अपने कई घरों को एकसाथ बेचने की डील फाइनल की है। लॉस एंजिल्स डेवलपर अर्दी तवांगेरियन ने मस्क के इन घरों को खरीदा है।

विज्ञापन

मस्क ने इन घरों को बेचने के लिए लेटर आफ इंटेंट पर हस्ताक्षकर कर दिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस डील में चार घरों को 62.5 मिलियन डॉलर (466 करोड़ रुपये) में बेचा जा रहा है। इसमें चार बेडरुम वाला मेंशन भी शामिल है। 


इससे पहले 48 साल के मस्क कैलिफॉर्निया स्थित अपने दो घरों को बेचने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने इनकी कीमत 3.95 करोड़ डॉलर (297 करोड़ रुपये) रखी है। टेस्ला के सीईओ ने जिन दो मकानों को बेचने की घोषणा की है उनमें से एक को उन्होंने 2013 में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जिन वाइल्डर से खरीदा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आईएसएस पहुंचा स्पेसएक्स का 'ड्रैगन', भावुक हुए एलन मस्क

जिलो वेबसाइट के अनुसार इस घर की कीमत 95 लाख डॉलर (75 करोड़ रुपये) रखी गई है। वहीं दूसरे मकान की कीमत 225 करोड़ रुपये रखी गई है। मई में मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि वह अपने सारे मकान बेच देंगे और अपने पास कोई संपत्ति नहीं रखेंगे। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है जो अरबपतियों को लेकर गलत राय बनाते हैं। 
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडियन जो रोगन के साथ बातचीत में मस्क ने अपने इस संकल्प को लेकर कई सारी बातें साझा की हैं। द जो रोगन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में मस्क ने कहा कि संपत्ति ऐसी चीज है, जिससे समाज में आपका सिर नीचा हो जाता है। ये चीजें आपके ऊपर हमला करने का जरिया बन जाती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें