फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क संभालेंगे अमेरिका की भविष्य की जंग का मोर्चा: पेंटागन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या है प्लान

Thu, 01 Oct 2026 10:59 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, क्वांटिको।

सार

अमेरिका ने भविष्य के युद्ध की तकनीकी जरूरतों का आकलन करने के लिए ‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’ शुरू किया है। इसमें एलन मस्क, पामर लकी और न्यूट गिंगरिच अहम भूमिका निभाएंगे। भविष्य के युद्ध में कौन-सी तकनीकें निर्णायक होंगी? जानिए...
विज्ञापन
एलन मस्क संभालेंगे भविष्य की जंग - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने भविष्य के युद्ध की बदलती तकनीक और सैन्य जरूरतों का आकलन करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क, रक्षा तकनीक कंपनी एंड्यूरिल के सह-संस्थापक पामर लकी और अमेरिका के पूर्व हाउस स्पीकर न्यूट गिंगरिच को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’ के तहत अगले 120 दिनों में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आने वाले वर्षों और दशकों में अमेरिकी सेना को किन हथियारों, तकनीकों और सैन्य क्षमताओं की जरूरत होगी।

विज्ञापन


धरती के नीचे से चंद्रमा के आगे तक युद्धक्षेत्र
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित मरीन कॉर्प्स बेस में स्टेट ऑफ द फोर्स संबोधन के दौरान इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य नई रणनीति या नीतियां तैयार करना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों की पहचान करना है जिन पर अमेरिका को नियंत्रण स्थापित करना होगा और उन सैन्य क्षमताओं को विकसित करना होगा जिनमें उसे महारत हासिल करनी होगी।हेगसेथ के मुताबिक, परियोजना के तहत ऐसे हथियारों और सैन्य प्रणालियों की पहचान, विकास और तैनाती पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी भविष्य के अमेरिकी सैनिकों को जरूरत पड़ सकती है। संभावित युद्धक्षेत्र धरती के नीचे से लेकर चंद्रमा से आगे तक हो सकते हैं।

मस्क और लकी संभालेंगे अहम भूमिका
पेंटागन के तकनीकी प्रमुख एमिल माइकल इस परियोजना की निगरानी करेंगे। मस्क, पामर लकी और न्यूट गिंगरिच इसके सह-प्रमुख होंगे। इनके साथ सरकार, उद्योग, अकादमिक क्षेत्र और नीति विशेषज्ञों की टीम भी काम करेगी।इस पहल में मस्क और लकी की भूमिका इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी कंपनियां पहले से अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ बड़े कारोबार में शामिल हैं।स्पेसएक्स को मई में अमेरिकी स्पेस फोर्स ने हवाई खतरों की निगरानी और उन्हें निशाना बनाने में सक्षम उपग्रहों के निर्माण के लिए 4.16 अरब डॉलर का अनुबंध दिया था। इससे कुछ दिन पहले कंपनी को सैन्य उपग्रह संचार नेटवर्क के लिए 2.29 अरब डॉलर का एक और अनुबंध मिला था। पामर लकी की कंपनी एंड्यूरिल स्वायत्त हथियारों और अन्य सैन्य तकनीकों पर काम करती है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने 2025 में कंपनी को ड्रोन रोधी प्रणालियों के लिए 64.2 करोड़ डॉलर तक का अनुबंध दिया था।
विज्ञापन


स्वायत्त युद्ध की ओर बढ़ता अमेरिका
‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’ की घोषणा ऐसे समय हुई है जब पेंटागन स्वायत्त और रोबोटिक युद्ध प्रणालियों को बड़े पैमाने पर सैन्य ढांचे में शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका ने बुधवार को एक नई चार सितारा स्वायत्त युद्ध कमान स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की है। इसका उद्देश्य स्वायत्त और रोबोटिक सैन्य प्रणालियों के विकास और इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाना है।मस्क, लकी और गिंगरिच में से किसी ने अमेरिकी सेना में सेवा नहीं की है। इसके बावजूद उन्हें भविष्य की सैन्य तकनीक की जरूरतों की पहचान करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी रक्षा योजना में निजी तकनीकी कंपनियों और गैर-पारंपरिक रक्षा विशेषज्ञों की भूमिका बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें