फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क ने स्वीकारी ड्रग्स लेने की बात, मीडिया रिपोर्ट्स के दावे पर भड़के, दी सफाई

Sun, 01 Jun 2025 09:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव अभियान के दौरान मस्क ने केटामाइन ड्रग्स ली। साथ ही मस्क ने एक्टेसी और साइकोडेलिक मशरूम का भी इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव अभियान के दौरान मस्क हमेशा अपने साथ दवाईयों का बक्सा रखते थे।
विज्ञापन
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान एलन मस्क केटामाइन और कई अन्य ड्रग्स लेते थे। उस दौरान उनके परिवार में भी तनाव चल रहा था। अब एलन मस्क ने मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि ये स्वीकार किया है कि वे दवाई के तौर पर केटामाइन ड्रग्स लेते थे। मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि तनाव की समस्या के चलते वे इस दवाई का इस्तेमाल करते थे, लेकिन उस बात को कई साल बीत चुके हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया ये दावा
दरअसल न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान एलन मस्क खासे सक्रिय थे और ट्रंप के लिए प्रचार कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव अभियान के दौरान मस्क ने केटामाइन ड्रग्स ली। साथ ही मस्क ने एक्टेसी और साइकोडेलिक मशरूम का भी इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव अभियान के दौरान मस्क हमेशा अपने साथ दवाईयों का बक्सा रखते थे, जिसमें करीब 20 दवाईंया होती थीं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उस दौरान मस्क के परिवार में भी सबकुछ सही नहीं था और वे रोमांटिक रिश्तों के साथ ही निजी कानूनी लड़ाई में भी फंसे थे। 

ये भी पढ़ें- Gaza: युद्ध विराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने नकारीं हमास की शर्तें, ट्रंप के विशेष दूत बोले- बिल्कुल स्वीकार नहीं
विज्ञापन


रूस द्वारा मस्क को ब्लैकमेल करने की कोशिश का दावा
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एक पूर्व एजेंट ने दावा किया कि रूस की खुफिया एजेंसी ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क को सेक्स और ड्रग्स के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। यह दावा पूर्व खुफिया एजेंट जोनाथन ब्यूमा ने जर्मन टीवी चैनल जेडडीएफ की एक डॉक्यूमेंट्री में कही। ब्यूमा ने बताया कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूसी जासूसों ने एलन मस्क और पेपाल के सह-संस्थापक पीटर थिएल पर नजर रखना शुरू किया। उन्होंने गोपनीय जानकारी जुटाई, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री में ब्यूमा ने कहा, मस्क का असंयमित महिलाओं और ड्रग्स, खासकर केटामाइन की तरफ झुकाव, रूसी खुफिया एजेंसियों के लिए मौका था कि वे इसका फायदा उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मस्क को बर्निंग मैन उत्सव, अश्लील मनोरंजन और जुए का शौक है, जो उन्हें और ज्यादा कमजोर बनाता है और इसी वजह से वह जासूसी जाल में आसानी से फंस सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Germany-US Ties: जर्मन चांसलर मर्ज अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं; राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की बन रही योजना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें