फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेक्सास के समुद्रतटीय शहर सर्फसाइड बीच में एलिवेटेड वॉकवे का एक हिस्सा गिरा, करीब दो दर्जन बच्चे घायल

Fri, 09 Jun 2023 05:56 AM IST
देव कश्यप एएनआई, टेक्सास।

सार

ह्यूस्टन शहर से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी के एक छोटे से शहर सर्फसाइड बीच (Surfside Beach) में पैदल मार्ग के ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एलिवेटेड वॉकवे गिरने की घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्सास के एक समुद्रतटीय शहर में गुरुवार को लकड़ी के बने एक पैदल मार्ग (Elevated walkway) का हिस्सा गिरने से समर कैंप के लगभग दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में से पांच को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। ब्रेजोरिया काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी चोट के जानलेवा होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


ह्यूस्टन शहर से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी के एक छोटे से शहर सर्फसाइड बीच (Surfside Beach) में पैदल मार्ग के ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

सर्फसाइड बीच वालंटियर फायर विभाग के सहायक प्रमुख जस्टिन मिल्स ने कहा कि उनके विभाग को दोपहर 12:34 बजे एक आपातकालीन कॉल आया और कहा गया कि चिकित्सा हेलीकाप्टरों के लिए लैंडिंग क्षेत्र तैयार करें।

ब्रेजोरिया काउंटी के सार्वजनिक सूचना अधिकारी शेरोन ट्रॉवर (Sharon Trower) ने कहा कि सभी पीड़ित 14 से 18 साल के बीच के है और बेउ सिटी फैलोशिप समर कैंप में रह रहे थे। ट्रोवर ने कहा कि छह को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जबकि करीब 10 बच्चों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया। टीवी स्टेशन केटीआरके के एरियल वीडियो में दिखाया गया है कि पैदल रास्ता लकड़ी से बना हुआ है और एक इमारत की ओर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें