बांग्लादेश स्थित बांग्लादेश संगबाद संगठन ने बताया कि बांग्लादेश में चुनाव आयोग 7 जनवरी को होने वाले आगामी संसदीय चुनावों से पहले देशभर में सशस्त्र बलों को तैनात करेगा।
बांग्लादेश सशस्त्र बल डिवीजन के प्रमुख स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज-जमान ने कहा है कि 29 दिसंबर से 13 दिनों के लिए देशभर में सेना तैनात की जाएगी। एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए, जमान ने कहा, चुनाव आयोग (ईसी) चाहता है कि हमें सशस्त्र बलों को शांत माहौल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात किया जाए।
बांग्लादेश संगबाद संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक, हमने उन्हें हरसंभव समर्थन सुनिश्चित किया। यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल और अन्य आयुक्तों द्वारा आयोग कार्यालय में संबंधित नागरिक और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आई।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की तैनाती कोई नई बात नहीं है क्योंकि उन्हें पहले भी हुए आम चुनावों के दौरान तैनात किया गया था। बांग्लादेश संगबाद संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक प्रारंभिक बैठक में चर्चा के दौरान विषय को रखा।
राष्ट्रपति से मांगी जाएगी मंजूरी
बांग्लादेश संगबाद संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सशस्त्र बलों की तैनाती के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की मंजूरी मांगेगा क्योंकि वह सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं।
15 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषिणा
चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर, जमान ने कहा कि 11वें जातीय संघ (जेएस) चुनाव (संसदीय चुनाव) के दौरान 35,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया था और कहा कि यदि अधिक की आवश्यकता होगी, तो सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तदनुसार तैनात किया जाए। बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 15 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
अफ्रीकी देश कांगो में बारिश और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और घरों के गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।
मिस इंडिया यूएसए 2023 का ताज भारतवंशी छात्रा के सिर
अमेरिका के मिशिगन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा रिजुल मैनी (24) ने मिस इंडिया यूएसए 2023 का ताज जीता है। न्यू जर्सी में हुई वार्षिक प्रतियोगिता में मैसाचुसेट्स की स्नेहा नांबियार ने मिसेज इंडिया यूएसए व पेंसिल्वेनिया की सलोनी राममोहन ने मिस टीन इंडिया यूएसए का खिताब जीता। रिजुल ने कहा कि वह सर्जन बनना चाहती हैं और हर जगह महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम करने की इच्छा रखती हैं। एजेंसी
चीन में एड्स का खुलासा करने वाली डॉ. गाओ याओजी नहीं रहीं
चीन के ग्रामीण इलाकों में 1990 के दशक में एड्स महामारी का खुलासा करने वाली प्रसिद्ध चीनी डॉक्टर और कार्यकर्ता गाओ याओजी का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष की थीं। गाओ की करीबी महिला लिन शियू ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। गाओ ने मुख्य रूप से मध्य चीन में अपने गृह प्रांत हेनान में हजारों लोगों को एचआईवी से संक्रमित करने वाली रक्त-बिक्री योजनाओं के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बाद वह चीन की सबसे प्रसिद्ध एड्स कार्यकर्ता बन गईं।
5 भारतवंशियों को कार से रौंदने वाले ऑस्ट्रेलियाई पर आरोप तय
बीएमडब्लयूू से पांच भारतवंशियों की मौत के जिम्मेदार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक विलियम्स स्वेल के खिलाफ सोमवार को मेलबर्न की अदालत में आरोप तय किए गए। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी वाइन बार सेे लौटते हुए कार पर नियंत्रण खो बैठा आैर विवेक भाटिया, बेटे विहान, प्रतिभा शर्मा, उनकी बेटी अन्वी व पति जतिन कुमार को कुचल दिया। जबकि भाटिया के एक और बेटे अबीर व पत्नी रुचि गंभीर रूप से घायल हो गए। एजेंसी
पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर खदीजा शाह हिरासत में
9 मई को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में अदालत ने सोमवार को फैशन डिजाइनर खदीजा शाह को पुलिस हिरासत में भेजा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की समर्थक खदीजा पर लाहौर में कोर कमांडर के घर और पुलिस वाहनों में आग लगाने का आरोप है। खदीजा को कोर्ट ने 15 नवंबर को जमानत दी थी। लेकिन, 17 नवंबर को कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
म्यांमार सेना और विद्रोही समूहों के बीच बातचीत
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ का दावा है कि म्यांमार की सेना और विद्रोही गुटों ने सोमवार को चीन की मध्यस्थता में बातचीत की है। म्यांमार की सेना कई मोर्चों पर सशस्त्र विद्रोह से जूझ रही है। 2021 में निर्वाचित सरकार से सत्ता छीनने के बाद से सेना को पहली बार गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बातचीत का निष्कर्ष क्या रहा, यह जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, दोनों पक्ष महीने के आखिर में फिर से बैठक के लिए सहमत हुए हैं।
पाकिस्तान में आईएस के 9 आतंकी गिरफ्तार
लाहौर। पाकिस्तान के आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने सोमवार को बताया कि पंजाब प्रांत से इस्लामिक स्टेट के 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
कई जिलों में खुफिया जानकारियों के आधार पर प्रांत में तलाशी अभियान चलाया गया। एक सप्ताह के दौरान 70 ठिकानों पर दबिश दी गई और 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया। आतंकियों के कब्जे से हथियार, विस्फोटक और कई प्रतिबंधित वस्तुएं मिली हैं। आतंकी अल-कायदा, सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर-ए-झांगवी से भी जुड़े हैं।
भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलियाई वीजा के लिए दो तीन व चार साल के लिए कर सकेंगे आवेदन
ऑस्ट्रेलिया की नई आव्रजन नीति के तहत भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (एआई-ईसीटीए) की शर्तों के अनुरूप अस्थायी स्नातक वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। स्नातक की डिग्री रखने वाले भारतीय छात्र दो साल के लिए अस्थायी स्नातक वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह सकते हैं, जबकि मास्टर डिग्री पूरी करने वाले तीन साल के वीजा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, जो व्यक्ति सफलतापूर्वक पीएचडी पूरी कर लेंगे वे चार साल के अस्थायी स्नातक वीजा के हकदार होंगे।
गूगल के एकाधिकार केस में सुनवाई करेगी जूरी
गूगल के खिलाफ जारी एकाधिकार के जरिये मुनाफाखोरी के तीन साल पुराने केस में अमेरिकी फेडरल कोर्ट जूरी सुनवाई करेगी। नौ सदस्यीय जूरी के साक्ष्यों पर सुनवाई से पहले विरोधी पक्ष एपिक गेम्स द्वारा ने अंतिम दलीलें पेश की हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बयान भी दर्ज किए गए हैं। गेमिंग कंपनी एपिक का आरोप है, गूगल ऐप्स में होने वाले डिजिटल लेनदेन पर 15-30 फीसदी कमीशन लेकर अरबों डॉलर का अनुचित लाभ कमाता है। वहीं, गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड को सुरक्षित बनाने के लिए भारी निवेश की जरूरत के चलते कमीशन लिया जाता है।
रूस ने कीव पर दागीं मिसाइलें
रूस ने यूक्रेन पर फिर से हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार सुबह रूस ने यूक्रेनी राजधानी कीव सहित कई जगह मिसाइल हमले किए। यूक्रेनी सेना का दावा है कि कीव पर किए गए सभी मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया गया है। हालांकि, कीव के बाहर एक हमले में दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में रूसी हमलों में कई इमारतें तबाह हो गई हैं। दो सप्ताह पहले रूस ने सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया था। रूस ने एक साथ 75 शहीद ड्रोन से कीव पर हमला किया था। इनमें से 74 को आसमान में ही मार गिराया। सोमवार को भी रूस ने 18 ड्रोन हमले के मकसद से भेजे, लेकिन इन्हें भी आसमान में ही मार गिराया।
ब्रिटेन ने यूक्रेन भेजे दो माइनहंटर शिप
ब्रिटेन ने काला सागर में यूक्रेनी नौसेना को मजबूत करने के लिए सोमवार को दो माइनहंटिंग शिप रवाना किए। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके दो सैंडाउन क्लास पोत यूक्रनी नौसेना की मदद के लिए काला सागर भेजे गए हैं। वहीं, नॉर्वे ने यूक्रेन के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने की नई योजना पेश की है, ताकि काला सागर में यूक्रेनी सेना को मजबूती मिले।