फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ मारपीट, जनवरी में भी हुआ था ऐसा ही वाकया

Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क

सार

न्यूयॉर्क में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मानवाधिकार संगठन 'द सिख कोएलिशन' के अधिकारियों ने बताया कि हम अधिक तथ्यों और विवरणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये घटना वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर साझा की गई कुछ तस्वीरों में बुजुर्ग सिख व्यक्ति को खून से लथपथ पगड़ी, चेहरे और कपड़ों के साथ दिखाया गया है। पोस्ट में सिख व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि इस साल जनवरी के बाद यह दूसरा ऐसा मामला है।

मानवाधिकार संगठन 'द सिख कोएलिशन' ने इस घटना को लेकर बताया कि वह रविवार की सुबह क्वींस न्यूयॉर्क में बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर कथित हमले से अवगत है। संगठन के अधिकारियों ने बताया कि हम अधिक तथ्यों और विवरणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय रिचमंड हिल की घटना से अवगत है। हमारा कार्यालय इस कथित हमले के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क कर रहा है। उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ हैं और हम पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
गौरतलब है कि इस साल जनवरी में न्यूयार्क में जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें हमलावर ने कथित तौर पर उसे पगड़ी पहने हुए और अपने देश वापस जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें