फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 25 करोड़ के पार हुई बुजुर्ग आबादी, सरकार लाने जा रही है कुशल बीमा सेवा

Sun, 05 Jan 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Pexels
विज्ञापन

दुनिया में जैसे-जैसे बीमारियों से जूझने के लिए इलाज की व्यवस्था दुरुस्त हो रही है वैसे-वैसे बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन में 60 साल से ऊंची उम्र के बुजुर्गों की आबादी 25 करोड़ तक जा पहुंची है। इस आबादी के लिए चीन अब कुशल बीमा सेवा की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


चीन में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की आबादी का आंकड़ा बीमा सेवा के लिए लाई जाने वाली सही कीमत वाली लचीली और कुशल बीमा सेवा के दस्तावेजों के प्रकाशन से सामने आई है। चीनी बैंकिंग बीमा नियामक आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये दस्तावेज राज्य परिषद द्वारा जारी किए गए हैं।

चीनी राज्य परिषद के अनुसार चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने सामाजिक सेवा क्षेत्र में वाणिज्यिक बीमा के विकास को प्रोत्साहन देने के संदर्भ में एक अन्य दस्तावेज भी जारी किया है। इसके अनुसार चीन बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को देखते हुए वाणिज्यिक पेंशन बीमा और निजी खाता पेंशन बीमा की भी तैयारी करेगा।

पेंशन बीमा रिजर्व बढ़ाने की कवायद

चीन राज्य परिषद द्वारा जारी दस्तावेज के मुताबिक वर्ष 2020 की पहली जनवरी से जीवन बीमा कंपनी में विदेशी निवेश का अनुपात 100 प्रतिशत तक जा पहुंच सकता है। चीन की योजना है कि वह साल 2025 तक 60 खरब युआन की पेंशन बीमा रिजर्व कर ले ताकि देश में बढ़ रही बुजुर्ग आबादी को इलाज या अन्य सुविधाओं के लिए राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें