अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में चार सदस्यों वाले भारतीय मूल के एक परिवार का अपहरण किया गया है। इनमें एक आठ माह की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हथियारबंद है और खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन
परिवार का अपहरण सोमवार को कैलिपोर्निया के मर्सिड काउंटी स्थित सेंट्रल वैली से किया गया। परिवार की पहचान आठ महीने की आरोही, 27 वर्षीय जसलीन कौर (मां), 36 वर्षीय जसदीप सिंह (पिता) और 39 वर्षीय अमनदीप सिंह (चाचा) के रूप में हुई है।
शेरिफ कार्यालय (कानून प्रवर्तन सेवा) ने संदिग्ध अपहरणकर्ता की दो तस्वीरों को जारी किया है, जिसमें से एक में अपहरणकर्ता का सिर मुंडा हुआ है और उसने हुडी पहने हुए है। अधिकारियों ने बताया कि आठ माह की बच्ची और उसके माता-पिता का अपहरण एक हथियारबंद और खतरनाक शख्स ने किया है।
विज्ञापन
सोमवार को रात शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि जांचकर्ता अपने मकसद को लेकर अनिश्चितहैं क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि अपहरणकर्ता ने सबूत नष्ट कर दिए हैं ताकि उसे ट्रैक न किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और न ही फिरौती की कोई मांग की गई है। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, हम संदिग्ध को हथियारबंद और खतरनाक मान रहे हैं।
कार्यालय ने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई ठोस जानकारी नही हैं, हम बस इतना जानते हैं कि परिवार यहां नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने जनता से कहा है कि वे अगर किसी तरह के संदिग्ध को देखते हैं तो शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। अपहरणकर्ता या पीड़ितों से संपर्क न करें।