फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना : इटली में ऊंचाई से गिरी केबल कार, नौ लोगों की दर्दनाक मौत

Sun, 23 May 2021 06:07 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली में संतुलन खोने से केबल कार जमीन पर आ गिरी जिसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में काफी ऊंचाई से केबल कार के जमीन पर गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राहत दल मौके पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में रविवार को केबल कार दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गई और इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इटली के अग्निशमन दस्ते की ओर से ली गई तस्वीर में दुर्घटना की भयावहता दिखी है। यह मोटारोन शिखर के निकट चीड़ के पेड़ों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह वह स्थान है जहां से लेक मैजिओरी (झील) दिखती है।

अल्पाइन बचाव सेवा के प्रवक्ता वाल्टर मिलान ने बताया कि इस स्थान पर स्की लिफ्ट की तार जमीन से काफी ऊंचाई पर है। हालांकि अभी दुर्घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि केबल लाइन की मरम्मत 2016 में हुई थी और कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद इसे हाल में ही खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें