6551 टन वजनी मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ हांगकांग में पंजीकृत था। इस जहाज में 22 लोग सवार थे, इन लोगों में से 14 लोग चीन के थे जबकि अन्य आठ लोग म्यामांर के बताए जा रहे हैं। ये जहाज लकड़ी लेकर मलेशिया से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था।
दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज के डूबने का मामला सामने आया था। इस हादसे में चालक दल के आठ सदस्यों की मौत हो गई है। चालक दल के मृत सदस्यों में से छह लोग चीन के बताए जा रहे हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जापान के नागासाकी प्रान्त से दूर पूर्वी चीन सागर में हुआ। इससे पहले खबर आई थी कि हादसे का शिकार हुए कार्गो जहाज में 22 लोग सवार थे उनमें से 14 लोगों को बाहर निकाला गया था और उनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6551 टन वजनी मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ हांगकांग में पंजीकृत था। इस जहाज में 22 लोग सवार थे, इन लोगों में से 14 लोग चीन के थे जबकि अन्य आठ लोग म्यामांर के बताए जा रहे हैं। ये जहाज लकड़ी लेकर मलेशिया से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि हालांकि किसी को भी अस्पताल नहीं भेजा गया, लेकिन उनके संबंधित देशों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है।
क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जहाज ने पूर्वी चीन सागर में जापान के दांजो द्वीप समूह से लगभग 110 किलोमीटर पश्चिम में रात करीब 11:15 बजे आपातकालीन संकट की सूचना दी। हालांकि जहाज ने जब मदद की कॉल की थी उस समय आंधी की चेतावनी प्रभावी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जहाज के चालक दल के सदस्यों को दक्षिण कोरियाई तट रक्षक और जापान के दो वायु आत्मरक्षा बल द्वारा बचाया गया था। ASDF द्वारा बचाए गए दो लोगों को नागासाकी हवाई अड्डे के माध्यम से अस्पताल भेजे जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020 में 43 चालक दल और 6,000 मवेशियों के साथ एक मालवाहक जहाज एक तूफान में फंसने के बाद दक्षिण-पश्चिमी जापान में डूब गया था।