फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egypt: युवक की जान लेने वाली शार्क को पहले पीटकर मार डाला, अब म्यूजियम में रखी जाएगी उसकी ममी, जानें वजह

Wed, 14 Jun 2023 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरो

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस और द रेड सी रिसर्च ने शार्क को संग्रह करने के लिए लेप लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही ममीकृत शार्क को म्यूजियम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Shark - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले मिस्र में एक 23 वर्षीय युवक को शार्क द्वारा मारकर खाने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद लोगों ने शर्क को पीट-पीट कर उसे मार डाला और चीर फाड़ करके युवक के शव को बाहर निकाला। शव का कुछ हिस्सा शार्क के भीतर से निकला और कुछ हिस्सा समुद्र से बरामद किया गया। इस घटना के बाद अब इस शार्क को म्यूजियम में रखने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


शार्क द्वारा युवक पर हमला करके उसे मारकर खा जाने वाला वीडियो कैमरे में कैद किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। वीडियो में सुना जा सकता है कि 23 वर्षीय व्लादिमीर पोपोव समुद्र में तैर रहे थे, तभी उसपर शार्क ने हमला कर दिया और नीचे की तरफ खींचने लगा। इस दौरान वह जोर जोर से चीखते हुए कहने लगा- पापा मुझे बचा लो। 

इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस और द रेड सी रिसर्च ने शार्क को संग्रह करने के लिए लेप लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही ममीकृत शार्क को म्यूजियम में रखा जाएगा।
विज्ञापन


मिस्र के एक अधिकारी ने कहा- रिसर्चर्स शार्क के व्यवहार और पिछले कुछ समय से हो रहे दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाना चाहते हैं। 

पोपोव के पिता युरी ने मीडिया को बताया- हमलोग बीच पर आराम करने के लिए गए थे। वहां कुछ सेकेंड के भीतर हमला हो गया। 

उन्होंने कहा कि 20 सेकेंड के भीतर उसे समुद्र के भीतर खींच लिया गया। यह एक अजीबोगरीब संयोग था क्योंकि यह बीच बहुत सुरक्षित माना जाता है और आसपास जाहाज और नौकाएं भी खड़े रहते हैं। ऐसी घटना कभी भी यहां नहीं हुई थी। वे आमतौर पर जंगली समुद्र तटों पर हमला करते हैं। यह किसी प्रकार का दुर्भाग्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें