फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Peace: कब शुरू होगा गाजा का पुनर्निर्माण? ट्रंप बोले- सबसे मुश्किल काम हो चुका, अब शुरू होगा नया सफर

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शर्म अल-शेख

सार

मिस्र के शर्म अल-शेख में गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के पुनर्निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे कठिन काम पहले ही हो चुका है और अब पुनर्निर्माण सबसे आसान हिस्सा होगा। संयुक्त राष्ट्र समेत कई संस्थानों का अनुमान है कि इसके लिए अरबों डॉलर की निवेश की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र के शर्म अल-शेख में चल रहे गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा का पुनर्निर्माण शुरू करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब गाजा का पुनर्निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शायद पुनर्निर्माण सबसे आसान हिस्सा होगा, क्योंकि सबसे मुश्किल काम पहले ही हो चुका है। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि हम जानते हैं कि गाजा को बेहतर तरीके से कैसे बनाना है। मामले में संयुक्त राष्ट्र सहित कई संगठनों का अनुमान है कि गाजा की बुनियादी सुविधाओं और घरों के पुनर्निर्माण के लिए कई अरब डॉलर की निवेश की जरूरत होगी। हालांकि ट्रंप का मानना है कि गाजा का पुनर्निर्माण करना सबसे आसान काम होगा। 

विज्ञापन


शर्म अल-शेख में ट्रंप और कीर्ति वर्धन सिंह की मुलाकात
बता दें कि गाजा शांति सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह मुलाकात मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित शांति समारोह में हुई, जहां दुनिया भर के कई नेता एकत्र हुए थे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता और शांति प्रक्रिया को लेकर बातचीत होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Israel: 'अब तुम थोड़ा और अच्छा बन सकते हो बीबी..', इस्राइली संसद में नेतन्याहू से मजाक करते हुए बोले ट्रंप
विज्ञापन


मिस्र के राष्ट्रपति ने ट्रंप समेत इन देशों का किया धन्यवाद
इसी दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने मध्य पूर्व में नए शुरुआत की बात करते हुए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन जताया। उन्होंने तुर्की, कतर और अमेरिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे फलस्तीनी राज्य की मान्यता पर आधारित दो-राष्ट्र समाधान की ओर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस योजना के समर्थन और दो-राष्ट्र समाधान को लागू करने की उम्मीद दोहराते हैं।

ये भी पढ़ें:- Israel: ट्रंप बोले- गाजा शांति समझौता पश्चिम एशिया के लिए एक ऐतिहासिक सुबह, संबोधन के दौरान संसद में हंगामा
विज्ञापन


इस्राइली संसद को ट्रंप ने किया संबोधित
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि अब तुम थोड़ा और अच्छा बन सकते हो, बीबी, क्योंकि अब तुम युद्ध में नहीं हो। 'बीबी' नेतन्याहू का उपनाम है।  

ट्रंप ने इस्राइल के विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड की भी तारीफ की और उन्हें 'बहुत अच्छा विपक्षी नेता' और 'अच्छा इंसान' बताया। उन्होंने कहा कि इस समय हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पिछले वर्षों की तरह खौफनाक हालात फिर कभी न हों। आप नहीं चाहेंगे कि फिर से वैसा सब कुछ झेलना पड़े। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें