फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: इंडोनेशिया के समुद्र में आया तेज भूकंप, कोई हताहत नहीं

Tue, 07 Jul 2020 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इसमें किसी के घायल होने या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप गहरे समुद्र से आया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र मध्य जावा प्रांत के तटीय शहर बोटांग से 94 किलोमीटर उत्तर में था। 

विज्ञापन


भूकंप की गहराई 528 किलोमीटर थी। वहीं, इंडोनेशिया मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है और इसकी वजह से सुनामी आने की संभावना नहीं है। एजेंसी के एक अधिकारी दारयोनो ने कहा कि बाली तक के लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए क्योंकि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था।

अधिकारी ने सिर्फ अपना पहला नाम ही बताया। इंडोनेशिया में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। 2004 में हिंद महासागर में आए तेज भकंप और सुनामी से कई देशों के 230,000 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें