फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: सिडनी में बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान- भारत को कौशल आधारित शिक्षा की जरूरत

Mon, 22 Aug 2022 09:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

सिडनी में बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीयों ने आस्ट्रेलिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आस्ट्रेलिया बहुपक्षीय मामलों में हमारे साथ है। उन्होंने आस्ट्रेलिया में भारत के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत की आर्थिक क्षमता बढ़ गई है और दुनिया भर के देशों को नजरें हमारी ओर टिकी हैं। 
विज्ञापन
सिडनी में धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों तीन दिवसीय आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। सोमवार सुबह उन्होंने सिडनी में आस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर से मुलाकात की। इस दौरान कुछ अन्य शिक्षाविद् भी मौजूद रहे। इसके बाद शाम को उन्होंने आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी आस्ट्रेलिया का दौरा तिया था। 

विज्ञापन


सिडनी में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में उनके स्वागत के लिए एक बैठक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध स्थापित करना है।  इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान टेफ (TAFE, टेक्निकल एन्ड फरदर एजुकेशन) के बारे में भी चर्चा की।  

अपने संबोधन में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीयों ने आस्ट्रेलिया के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज आस्ट्रेलिया बहुपक्षीय मामलों में हमारे साथ है। उन्होंने आस्ट्रेलिया में भारत के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत की आर्थिक क्षमता बढ़ गई है और दुनिया भर के देशों को नजरें हमारी ओर टिकी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में ऑस्ट्रेलिया की तुलना में उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों की दर कहीं अधिक हैं। हालांकि भारत ऑस्ट्रेलिया की अपेक्षा भौगोलिक रूप से एक बड़ा देश है और भारत में जनसंख्या भी यहां से अधिक है। शिक्षा के मामले में तुलना करें तो ऑस्ट्रेलिया में साढ़े नौ हजार स्कूल हैं जबकि भारत में सोलह लाख के ऊपर विद्यालय हैं।  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आस्ट्रेलिया की स्किल बेस्ड शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अनेक भारतीय विद्यार्थी यहाँ आते हैं, अगर हम यहां की स्किल बेस्ड एजुकेशन प्रणाली को भारत में भी लागू करें तो अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हों सकेंगे।  

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभी दो दिन मेलबर्न में रहेंगे। वहां भी वे शिक्षा संबंधी मामले पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें