World's Most Expensive Cities: लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा संकलित आधिकारिक रैंकिंग में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए तेल अवीव पांच पायदान ऊपर चढ़ गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की है। इस बार इस सूची में न ही पेरिस और न ही सिंगापुर को प्रथम स्थान प्राप्त हो पाया है, बल्कि सर्वे के मुताबिक इस्राइल का शहर तेल अवीव (Israel Tel Aviv)दुनिया का सबसे महंगा शहर है। इस शहर में बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर लोगों के खर्चे को काफी बढ़ा दिया है। 'वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स ' 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना करके संकलित किया गया है।
विज्ञापन
इस वजह से तेल अवीव बना सबसे महंगा शहर
तेल अवीव की राष्ट्रीय मुद्रा शेकेल की मजबूती डॉलर के मुकाबले बढ़ने के साथ परिवहन और किराने के सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण रैंकिंग में ऊपर चढ़ गया। इस साल का डाटा अगस्त और सितंबर में एकत्र किया गया था।
पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे
पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, उसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान रहा। न्यूयॉर्क छठे स्थान पर था, जिनेवा सातवें स्थान पर था। शीर्ष 10में आठवें स्थान पर कॉपेनहेगन, नौवें पर लॉस एंजिल्स और 10 वें स्थान पर जापान के ओसाका थे।
पिछले साल पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर थे
पिछले साल 2020 में, सर्वेक्षण में पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला था। इन तीनों शहरों में महंगाई चरम पर थी।