फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन में गूंजी विकसित भारत की गूंज, ग्वांगझू में भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर हुई संगोष्ठी

Mon, 18 Aug 2025 06:23 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

भारतीय वाणिज्य दूतावास ग्वांगझू ने शेनझेन में ‘AI फॉर एस्पिरेशनल इंडिया’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 पर नवाचार रणनीतियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
AI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वाणिज्य दूतावास ग्वांगझू ने रविवार को चीन के तकनीकी केंद्र शेनझेन में एआई फॉर एस्पिरेशनल इंडिया (आकांक्षी भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के 79वें समारोह के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन


यह संगोष्ठी दक्षिण चीन में भारतीय पेशेवरों के मंच, फोरम ऑफ इंडिया प्रोफेशनल्स इन साउथ चाइना (एफआईपीएससी) के सहयोग से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवाचारी रणनीतियों पर विचार करना था।

ये भी पढ़ें:- अध्ययन: समुद्र में दिखा दुर्लभ नजारा, अस्तित्व की मजबूती के लिए साथ आईं व्हेल-डॉल्फिन; 200 घटनाओं का विश्लेषण
विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूत ने दी प्रस्तुती
भारतीय वाणिज्य दूत शंभू हक्की ने भारत सरकार की एआई संबंधी पहलों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने इंडिया एआई मिशन की जानकारी दी, जो सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में रणनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Seat Ka Samikaran: बिहार के 16वें मुख्यमंत्री की सीट रही है झाझा, पिछले छह में से पांच चुनाव रहे जदयू के नाम

हक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल एआई की परिकल्पना को भी विस्तार से समझाया और एफआईपीएससी सदस्यों से सस्ते एआई उपकरणों के विकास में सहयोग का आग्रह किया। एफआईपीएससी के कई सदस्यों ने एमएसएमई, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग पर प्रस्तुति दी और भारतीय उद्यमियों के लिए व्यापार अवसरों पर सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें