ईरान-इस्राइल तनाव के बीच अब ईरान में बदलाव और क्रांति की गूंज सातवें आसमान पर है। कारण है कि पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी ने इस्लामी शासन को खत्म करने और लोकतंत्र लाने की अपील की है। उन्होंने ईरान की जनता से राष्ट्रव्यापी विद्रोह करने का आह्वान करते हुए कहा कि खामनेई नियंत्रण खो चुके हैं और अब बदलाव का वक्त आ गया है। इतना ही नहीं उन्होंने सेना और सुरक्षाबलों से भी जनता का साथ देने का आग्रह किया गया।
ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक पुरानी और जानी-पहचानी आवाज फिर से गूंजी है। ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे और निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी ने अपने देशवासियों से मौजूदा इस्लामी शासन को समाप्त करने और लोकतांत्रिक बदलाव लाने की अपील की है। मंगलवार देर रात देश को संबोधित करते हुए रजा पहलवी ने कहा कि इस्लामी गणराज्य का अंत आ गया है और यह व्यवस्था अब टूट रही है। अयातुल्ला खामनेई एक डरे हुए चूहे की तरह बंकर में छिपा हुआ है और नियंत्रण खो चुका है।
राष्ट्रव्यापी विद्रोह के आह्वान पर जोर
पहलवी ने ईरानी सुरक्षा बलों से की अपील
अपने बयान में आगे रजा पहलवी ने ईरान की सेना, सुरक्षा बलों और सरकारी कर्मचारियों से एक खास संदेश दिया। इशसके की है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों से अपील भी की कि वे शासन के साथ खड़े न हों और लोगों का साथ दें। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को एक गिरती हुई व्यवस्था के लिए बर्बाद न करें। जनता के साथ खड़े होकर इतिहास बनाएं।
'मिलकर लिखेंगे इतिहास का नया अध्याय'
इसके साथ ही निर्वासन में रहते हुए भी कई ईरानी क्राउन प्रिंस माने जाने वाले रजा पहलवीने कहा कि हमारा भविष्य उज्जवल है। हम मिलकर इतिहास का नया अध्याय लिखेंगे। एक आज़ाद और समृद्ध ईरान हमारा इंतज़ार कर रहा है। हालांकि इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान में शासन परिवर्तन की बात कह चुके हैं। नेतन्याहू ने इसे कट्टरपंथी और तानाशाही शासन" बताया, जबकि ट्रंप ने कहा कि "रान जैसे कट्टरपंथी देश के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।